
गुरहा से मिला अज्ञात शव की पहचान शंकर राम के रूप में की गई
मेदिनीनगर में चैनपुर थाना क्षेत्र के गुरहा में मिले अधजली शव की पहचान 40 वर्षीय शंकर राम के रूप में हुई। उसकी पत्नी और बेटी ने पहचान की। शंकर राम की हत्या का शक है, जिसके पीछे जमीन विवाद हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के गुरहा से शुक्रवार के सुबह में मिले अधजली शव का पहचान शहर थाना क्षेत्र के आवादगंज हरिजन मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय शंकर राम के रूप में की गई। चैनपुर थाना प्रभारी श्री राम शर्मा ने बताया कि मृतक के पत्नी एवं पुत्री द्वारा उसकी पहचान की गई है। पत्नी द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।मेदिनीनगर एमआरएमसीएच स्थित पोस्टमार्टम हाउस में उसकी पहचान करते हुए मृतक के नाबालिक पुत्री ज्योति कुमारी ने बताया कि मां रांची में काम करती है हम और पिता दोनों वर्तमान में सिंचाई विभाग स्थित कॉलोनी में रेंटर के रूप में रहा करते थे।
पिता गुरुवार के सुबह में खाना खाकर मजदूरी करने निकले थे जो वापस नहीं आए रात में नहीं लौटे तो वह सोची कि देर रात तक लौट ही जाएंगे पर नहीं लौटे सुबह में खोजबीन करने लगी पर कहीं कुछ पता नहीं चला।मृतक के भाई ने बताया कि गुरुवार के दिन काम नहीं मिलने के कारण हम दोनों भाई वापस आवास आवादगंज स्थित घर पर आ गए थे वहां से करीब 4:00 शाम में खाना खाने के बाद भाई अपने डेरा जा रहे हैं कहकर निकला था पर वह नहीं गया बाद में मामले की जानकारी मृतक की पत्नी को दी गई।सूचना पाते ही पत्नी रांची से मेदिनीनगर के लिए रवाना हुई आसपास के लोगों द्वारा बताया गया कि उसी के तरह मिलता जुलता एक शव एमआरएमसीएच पोस्टमार्टम हाउस में है बाद में वह मेदिनीनगर एमआरएमसीएच पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचकर पहने हुए कपड़े के द्वारा उसकी पहचान की पर स्पष्ट नहीं हो पाया तब वह शनिवार को पुत्री के साथ आकर उसकी पहचान शंकर राम के रूप में की गई। मृतक की पत्नी रीना देवी ने बताया कि गोतिया परिवार से जमीन के लिए काफी वर्षों से विवाद चल रहा था आशंका है कि गोतिया परिवार के राहुल कुमार अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर मेरे पति के पत्थर से कुचकर हत्या कर शव जलने का प्रयास किया होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




