मारपीट में एक की मौत, दो घायल
बड़गड़ के दुबियाठी गांव में मारपीट के दौरान सूर्यदेव यादव की मौत हो गई। रमेश और महेश यादव गंभीर रूप से घायल हैं। घटना तब हुई जब गांव के कुछ लोगों ने रमेश की बकरी को जहर देकर मार दिया था। फोटो लेने के दौरान अन्य व्यक्तियों ने उन पर हमला किया। घायलों का इलाज चल रहा है।

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बड़गड़ के दुबियाठी गांव में मारपीट में सूर्यदेव यादव की मौत हो गई और रमेश यादव एवं महेश यादव गंभीर रूप से जख्मी होकर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती है। जहां दोनों का ईलाज जारी है। रमेश यादव ने बताया कि गांव के ही लोगों के ही कुछ लोगों ने रविवार की शाम को उनके बकरी को जहर देकर मार दिया था। घटना की सूचना उनलोगों ने स्थानीय मुखिया को दिया। मुखिया के निर्देश पर सरकारी लाभ के लिए वे लोग मृत बकरी का फोटो लेने गए। फोटो लेने के क्रम में ही गांव के किशुन यादव , राजू यादव, संतोष यादव, शिवकुमार यादव आदि लोगों ने टांगी एवं अन्य हथियार से मारपीट कर रमेश यादव एवं महेश यादव को जख्मी कर दिया।
साथ ही इनके पीटने से ही पिता सूर्यदेव यादव की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल में मौजूद परिजन ने बताया कि उन्हें सूचना मिलने के उपरांत पहाड़ पर से जख्मी हालत में ही टांगकर नीचे उतारा गया। सोमवार की सुबह घायल व्यक्तियों को भंडरिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को एमआरएमसीएच रेफर कर दिया गया। फिलवक्त घायलों का अस्पताल में ईलाज जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



