Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsMurder Case in Palamu Arrest of Main Accused in Anil Mishra Death
राजोगाड़ी में हत्या मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

राजोगाड़ी में हत्या मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप: पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के राजोगाड़ी गांव में मामूली विवाद के चलते अनिल मिश्रा की मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी टुनटुन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। 15 अक्टूबर को हुई मारपीट में अनिल...

Wed, 22 Oct 2025 07:11 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

नीलांबर-पीतांबरपुर। पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के राजोगाड़ी गांव में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल अनिल मिश्रा की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद दो आरोपियों में एक टुनटुन मिश्रा को गिरफ्तार बुधवार को जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी टुनटुन मिश्रा भी राजोगाड़ी गांव का ही निवासी है। मृतक अनिल मिश्रा की पत्नी मीना देवी के आवेदन के आधार पर लेस्लीगंज थाना की पुलिस ने नरेश तिवारी और टुनटुन मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी कर अनुसंधान शुरू की थी। लेस्लीगंज के थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि मुख्य आरोपी टुनटुन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के समक्ष उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि15 अक्तूबर की शाम में राजोगाडी निवासी टुनटुन मिश्रा और अनिल मिश्रा के बीच मारपीट हुई थी। मारपीट में अनिल मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान 17 अक्तूबर को उनकी मौत हो गई थी। घटना की शुरुआत नशा और जुआ के दौरान हुई थी। विवाद मारपीट में तब्दील हो गया था। मारपीट की सूचना पर राजोगाड़ी पहुंची लेस्लीगंज थाना की पुलिस ने घायल अनिल मिश्रा को तुरंत इलाज के लिए उन्हे लेस्लीगंज के सीएचसी में भर्ती कराया था। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच रेफर कर दिया गया था जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।