क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता: सांसद

Mar 01, 2026 11:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

सतबरवा में रविवार को चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि क्षेत्र का विकास प्राथमिकता में है। उन्होंने लातेहार में भाजपा के उम्मीदवारों की जीत को विकास का परिणाम बताया। रेलवे द्वारा अंडरपास निर्माण और चिरमिरी रेल लाइन बिछाने की योजना की जानकारी दी। सांसद ने स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार पर केंद्र सरकार से बातचीत का आश्वासन दिया।

क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता: सांसद

सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिला के सतबरवा में रविवार को चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि क्षेत्र का विकास प्राथमिकता में शामिल है। लातेहार से सतबरवा के एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे सांसद ने कहा कि मेदिनीनगर नगर निगम मेयर और लातेहार में भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने कब्जा किया ,जो विकास के लिए वहां के मतदाताओं ने वोट किया। बरवाडीह ब्लॉक के मंगरा में अंडरपास बनाने की तैयारी रेलवे के द्वारा की जा रही है। चिरमिरी रेल लाइन बिछाने का कार्य शीघ्र ही शुरू होगा। सतबरवा के रबदा और ठेमी गांव में लोगों के सहुलियत के लिए नेशनल हाईवे 39 के निर्माण कर रहे कंपनी और हाईवे को पत्र लिखा गया है।

उन्हें कहा कि है कि पलामू ही नहीं झारखंड के चेरो वंशज एवं समुचे लोगों के प्रिय राजा मेदिनी राय के जन्म एवं कर्मस्थली पलामू किला है। वहीं पर पलामू किला मेला प्रत्येक वर्ष लगता है, जहां पर नमन करने के लिए लाखों लोग पहुंचते हैं। नेशनल हाईवे के सड़क पर अंडरपास बनाने के लिए विभाग को शीघ्र कार्रवाई करने का लिए कहा गया है। उन्होंने डबरा के मुडाथान टोला में उप प्रमुख कुसुम लता देवी और उनके पति संदीप यादव को गृह प्रवेश की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दौरान सतबरवा प्रखंड प्रतिनिधि धीरज कुमार ,अनिल सिंह, पूर्व मुखिया शंभू उरांव, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय पाठक , भाजयुमो अध्यक्ष पप्पू सिंह, ग्राम प्रधान ब्रह्मदेव सिंह, शिक्षा विभाग के लातेहार प्रतिनिधि विकास तिवारी से मंत्रणा भी की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार से बात की गई है, ताकि समुचित विकास हो सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।