ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूमोदी लोकतांत्रिक कानून को खत्म करने में जुटे हैं : सुबोधकांत

मोदी लोकतांत्रिक कानून को खत्म करने में जुटे हैं : सुबोधकांत

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी फिलवक्त ऐसे दौर से गुजर रही है जिससे हर पार्टियां गुजरती है। वैचारिक बहस को आधार बनाकर राजनीति करने वालों की संख्या में देश में घट रही...

मोदी लोकतांत्रिक कानून को खत्म करने में जुटे हैं : सुबोधकांत
हिन्दुस्तान टीम,पलामूMon, 29 Jul 2019 12:13 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी फिलवक्त ऐसे दौर से गुजर रही है जिससे हर पार्टियां गुजरती हैं। वैचारिक बहस को आधार बनाकर राजनीति करने वालों की संख्या में देश में घट रही है। गत लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने अथक प्रयास किया परंतु विपक्षी एकता नहीं बन पायी। दूसरी तरफ भाजपा काफी होमवर्क कर 60 फीसदी मत लाकर चुनाव जीत गई है। अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चुनाव में किये खेल खुलने लगा है और मोदी का खेल भी आज न कल खुलेगा। पलामू दौरे के क्रम में जेलहाता स्थित स्व. मदन कृष्ण वर्मा के आवास पर मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत में उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न कानून में संशोधन, मनरेगा को खत्म करने की बात किये जाने आदि की चर्चा करते हुए कहा कि जब-जब कोई तानाशाह सत्ता में आता है तो लोकतांत्रिक सरकार की कानून उसे बाधक लगने लगता है और उसका प्रयास उसे खत्म करने की दिशा में होती है। कांग्रेस की वर्तमान कमजोर स्थिति के लिए संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया को त्रुटिपूर्ण मानते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव में पारदर्शिता लाने के प्रयास के क्रम में प्रक्रिया लंबी हो गयी और पैसे वाले इसका फायदा उठा लिये जबकि जमीन से जुड़े कार्यकर्ता पीछे छूट गये परंतु कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी भी इसे समझ चुके हैं। उन्होंने प्रदेश में गुटीय राजनीति से इनकार किया परंतु कहा कि गत चुनाव में कांग्रेस प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और इसकी समीक्षा होनी ही चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी हमला किया और कहा कि झारखंड से शुरू हुआ मॉब लिचिंग पूरे देश में फैल चुका है। अब सभी विपक्षी पार्टियों का एक ही प्रयास है कि हर हाल में झारखंड में रघुवर सरकार का अंत हो और लोकप्रिय सरकार बनाया जाये। मौके पर सुनील सहाय, आलोक श्रीवास्तव आदि भी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें