एनपीयू का सेंट्रल लाईब्रेरी बनेगा आधुनिक डिजिटल ज्ञान केंद्र

Jan 25, 2026 04:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

पलामू के नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय का केंद्रीय पुस्तकालय अब एक आधुनिक डिजिटल ज्ञान केंद्र बनेगा। इसके लिए 4.8 करोड़ का डीपीआर तैयार किया गया है। इसमें ई-बुक्स, ई-जर्नल्स, और ऑनलाइन डेटाबेस का संग्रह किया जाएगा, जिससे छात्रों को अध्ययन और शोध में सुविधा मिलेगी। लाइब्रेरी ऑटोमेशन और उच्च गति इंटरनेट जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी।

एनपीयू का सेंट्रल लाईब्रेरी बनेगा आधुनिक डिजिटल ज्ञान केंद्र

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय का केंद्रीय पुस्तकालय आधुनिक डिजिटल ज्ञान केंद्र बनेगा। इसके लिए 4.8 करोड़ का डीपीआर तैयार किया गया है। एनईपी-2020 के अनुरूप पुस्तक का संग्रह किया जाएगा। कुलपति प्रो. डॉ दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि केंद्रीय पुस्तकालय विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण आधार स्तंभ है। बदलते समय, सूचना क्रांति और तकनीकी विकास के साथ केंद्रीय पुस्तकालय की भूमिका केवल पुस्तकों के संग्रह तक सीमित न रहकर एक व्यापक ज्ञान-केंद्र के रूप में निरंतर विस्तृत हो रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन की दूरदर्शी सोच के अंतर्गत केंद्रीय पुस्तकालय के भविष्य को लेकर एक सशक्त और आधुनिक कार्य योजना तैयार की गई है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में केंद्रीय पुस्तकालय को और अधिक सुदृढ़ डिजिटल एवं ई-लाइब्रेरी स्वरूप में विकसित करने की योजना है। इसके तहत ई-बुक्स, ई-जर्नल्स, ऑनलाइन डेटाबेस, शोध पत्रों तथा शोधार्थियों की थीसिस का व्यापक डिजिटल संग्रह विकसित किया जाएगा। जिससे छात्र एवं शोधार्थी कहीं से भी अध्ययन एवं शोध कार्य कर सकेंगे। इससे न केवल अध्ययन की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि शोध की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार होगा। पुस्तकालय सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से लाइब्रेरी ऑटोमेशन तथा आरएफआईडी तकनीक के उपयोग की भी योजना है। रीडिंग हॉल का विस्तार, उच्च गति इंटरनेट एवं वाई-फाई सुविधा, दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष संसाधन तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित अद्यतन अध्ययन सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रावधान शामिल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;