ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूपलामू को अधिकार दिलाने के लिए बनाये विधायक : त्रिपाठी

पलामू को अधिकार दिलाने के लिए बनाये विधायक : त्रिपाठी

पूर्व मंत्री सह डालटनगंज सीट से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने सोमवार को नामांकन दाखिल करने के बाद मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में चुनावी सभा को भी संबोधित किया। इस क्रम में उन्होंने कहा कि गत...

पलामू को अधिकार दिलाने के लिए बनाये विधायक : त्रिपाठी
हिन्दुस्तान टीम,पलामूTue, 12 Nov 2019 01:58 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व मंत्री सह डालटनगंज सीट से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने सोमवार को नामांकन दाखिल करने के बाद मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में चुनावी सभा को भी संबोधित किया। इस क्रम में उन्होंने कहा कि गत पांच वर्षों में पलामू वहीं का वहीं रह गया। सत्ता का सदुपयोग करने के लिए उन्होंने जनता से आशीर्वाद मांगा। चुनावी सभा में डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों से पहुंचे मतदाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा की नीतियों को जनविरोधी बताया और सरकार को भी आड़े हाथ लिया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि शाहपुर, चैनपुर और रांची में मकान और डालटनगंज में मॉल लेने व बनाने के लिए नहीं वरन पलामू को उसका हक दिलाने के लिए, बजट में पलामू की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए, गांव की गैरमजरूआ जमीन गांव वालों के उपयोग में ही लाने के लिए, महिला स्वयं सहायता समूह को विकास के पथ पर ले जाने के लिए विधायक बनना है। खासमहल जमीन और होल्डिंग टैक्स के साथ-साथ पलामू का पानी संकट, सरयू एक्शन प्लान, पेंशन योजना आदि का भी जिक्र किया और गत चुनाव में धोखे से सर्टिफिकेट लिये जाने का आरोप भी मढ़ा। विमला कुमारी के संचालन वाले सभा को कांग्रेस के विभिन्न नेताओं सहित यूपीए फोल्डर के नेताओं ने भी संबोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें