90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। एमके डीएवी पब्लिक स्कूल ने 12वीं के उन विद्यार्थियों के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिन्होंने सीबीएसई प

90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के एमके डीएवी पब्लिक स्कूल ने 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्रतिभा सम्मान समारोह का मंगलवार को आयोजन मेधावियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय के विज्ञान संकाय के छात्र जय मंजश लकड़ा ने 97.2% अंक प्राप्त कर न केवल विज्ञान वर्ग में टॉप किया, बल्कि पलामू प्रमंडल टॉपर बनने का गौरव भी हासिल किया। उन्होंने जीवविज्ञान विषय में 100 अंक प्राप्त किए। अर्घदीप झा ने रसायन विज्ञान में 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। सम्मानित विद्यार्थियों में ऋचा कुमारी ने 97%, गीत शर्मा ने 95%, कौशल राज ने 94%, इंद्रजीत ने 92.2%, अभार्थी राय ने 92%, अघदीप झा ने 91.8%, दीपिका ने 91.2%, अंकित कुमार गुप्ता ने 91% तथा शाकेशी सिंह ने 90% अंक हासिल किया है।

प्राचार्य इंद्राणी चटर्जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी हैं। विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की। समारोह के दौरान जीवविज्ञान शिक्षक तुषार घोष तथा रसायन विज्ञान शिक्षक सौरव दास को उनके उत्कृष्ट शिक्षण प्रदर्शन एवं समर्पण के लिए भी सम्मानित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।