Palamu News: आम सहयोग से बच्चों को मिला मौसमी फल

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

Palamu News: मेदिनीनगर में मिशन समृद्धि संस्था बच्चों को नैतिक शिक्षा और अच्छे स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए काम कर रही है। संस्था की अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव के अनुसार, नागरिकों का समर्थन मिल रहा है ताकि बच्चों को मौसमी फल, चना और गुड़ मिल सके। संस्था का लक्ष्य बच्चों को अच्छी पढ़ाई और भोजन का अधिकार दिलाना है।

Palamu News: आम सहयोग से बच्चों को मिला मौसमी फल

Palamu News: मेदिनीनगर। मिशन समृद्धि संस्था से संचालित समृद्धि की पाठशाला में बच्चों को नैतिक शिक्षा के साथ साथ उसके अच्छे स्वास्थ्य का भी ख्याल रखने की कोशिश की जा रही है। संस्था की अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने कहा कि मौसमी फल, चना, गुड़ आदि बच्चों को मिलता रहे इसके लिए मेदिनीनगर के नागरिकों के नागरिकों को साथ मिल रहा है। आरती श्रीवास्तव, अनिता श्रीवास्तव एवं अन्य लोगों वर्तमान में सहयोग कर बच्चों को आगे बढ़ने में मदद की जिसके लिए संस्था ने आभार प्रकट किया। शीला श्रीवास्ताव ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं उन्हें भी अच्छी पढ़ाई अच्छे भोजन का अधिकार है।

इसके लिए मिशन समृद्धि संस्था हमेशा अग्रसर रहने के लिए संकल्पित है। संस्था की सदस्य अहिल्या गिरि, बैजन्ती गुप्ता, आशा शर्मा, वीणा गुप्ता, रंजीता आदि लगातार काम कर रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsPalamu News: आम सहयोग से बच्चों को मिला मौसमी फल