नावाजयपुर थाना क्षेत्र के गांव से महिला लापता
मेदिनीनगर के नावाजयपुर थाना क्षेत्र की एक महिला 16 मई को रांची इलाज के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों का मानना है कि महिला को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। पुलिस ने महिला से संपर्क किया, उसने बताया कि वह अपनी इच्छा से गई है।

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नावाजयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला लापता हो गई है। परिजनों के अनुसार महिला 16 मई को इलाज कराने के लिए रांची जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर पति ने नावाजयपुर थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार उन्हे जानकारी मिली है कि महिला किसी अन्य व्यक्ति के साथ फिरोजाबाद चली गई है। परिवार के लोग उसकी तलाश में फिरोजाबाद भी पहुंचे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। परिजनों का कहना है कि महिला को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है।
वह अपने साथ सोने-चांदी के गहने और नकदी भी ले जाई गई है। इस मामले में नावाजयपुर के थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला से फोन पर संपर्क स्थापित हुआ है। महिला ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी इच्छा से घर से गई है। उसपर किसी का दबाव में नहीं है। थाना प्रभारी ने कहा कि अगर महिला पर किसी प्रकार के प्रलोभन, दबाव, धोखाधड़ी या उत्पीड़न की शिकायत की जाती है तब उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


