ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूपंखे को लेकर हुए पारवारिक विवाद में प्रवासी मजदूर ने की आत्महत्या

पंखे को लेकर हुए पारवारिक विवाद में प्रवासी मजदूर ने की आत्महत्या

पलामू जिले के विश्रामपुर पुलिस अनुमंडल के उंटारी रोड थानान्तर्गत कुल्ही गांव निवासी 28 वर्षीय युवक दिनेश विश्वकर्मा ने तंगी जनित घरेलू विवाद से तंग आकर कुएं में कूद गया। इससे उसकी जान चली गयी। पुलिस...

पंखे को लेकर हुए पारवारिक विवाद में प्रवासी मजदूर ने की आत्महत्या
हिन्दुस्तान टीम,पलामूThu, 04 Jun 2020 08:45 PM
ऐप पर पढ़ें

पलामू जिले के विश्रामपुर पुलिस अनुमंडल के उंटारी रोड थानान्तर्गत कुल्ही गांव निवासी 28 वर्षीय युवक दिनेश विश्वकर्मा ने तंगी जनित घरेलू विवाद से तंग आकर कुएं में कूद गया। इससे उसकी जान चली गयी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर के पीएमसीएच भेज दिया है। आर्थिक तंगी की मार झेल रहा दिनेश (मृतक) अपनी गृहस्थी चलाने के लिए बतौर प्रवासी मजदूर कमाने के लिए मुंबई गया था। इधर उसे बाहर जाने के बाद उसकी पत्नी को अर्थाभाव के कारण अक्सर सास-ससुर से झगड़े होते रहते थे। परेशान होकर वह किराए के मकान में विश्रामपुर रहती थी। कोरोना महामारी को लेकर पूरे देश मे जब लॉक डाउन लगा तब सभी प्रवासी मजदूर गांव लौटने लगे। इसी में प्रवासी मजदूर दिनेश भी मुंबई से 18 दिन पहले घर आया था। 14 दिन होम कोरंटाईन में रहने के बाद वह अपनी पत्नी के पास दो दिन पहले विश्रामपुर गया और उसे लेकर घर लौटा। लेकिन इतने दिन बाद भी पारिवारिक विवाद शांत नहीं हुई थी। बुधवार की शाम पंखे को लेकर फिर से पारिवार में विवाद होने लगा। इससे परेशान होकर दिनेश आक्रोश में गांव के ही एक कुएं में कूद गया। परंतु जबतक उसे बाहर निकला जाता उसकी मौत हो गयी थी। गांव वालों ने काफी मशक्कत के बाद उसके शव को कुएं से बाहर निकालकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस गुरुवार की सुबह मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें