हरिहरगंज व पिपरा प्रखंड के स्कूलों में चार महीने से एमडीएम की राशि नहीं

Jan 16, 2026 10:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

हरिहरगंज और पिपरा प्रखंड के 144 स्कूलों को सितंबर-2025 के बाद मध्याह्न भोजन योजना के लिए धन उपलब्ध नहीं कराया गया है। प्रधानाध्यापकों को उधारी में सामान लाकर भोजन तैयार करना पड़ रहा है। सीआरपी संजय कुमार ने निरीक्षण में पाया कि बच्चों के लिए भोजन पकाया जा रहा है, लेकिन धन की कमी परेशानी बढ़ा रही है।

हरिहरगंज व पिपरा प्रखंड के स्कूलों में चार महीने से एमडीएम की राशि नहीं

हरिहरगंज, प्रतिनिधि। मध्याह्न भोजन योजना संचालन के लिए हरिहरगंज और पिपरा प्रखंड के 144 स्कूलों को सितंबर-2025 के बाद से कंवर्जन राशि उपलब्ध नहीं कराया गया है। दिसंबर तक का ही चावल आवंटित किया गया था। इससे संबंधित प्रधानाध्यापकों को उधार में सामान लेकर एमडीएम का संचालन करना पड़ रहा है। खाप कटैया मिडिल स्कूल में शुक्रवार को निरीक्षण करने पहुंचे सीआरपी संजय कुमार ने पाया कि बच्चों के लिए एमडीएम भोजन पकाया गया है परंतु राशि नहीं रहने का असर शुरू हो गया है। सीआरपी संजय कुमार ने बताया कि स्कूल में 211 बच्चों के लिए एमडीएम पकाया गया है।

उधार में सामान की व्यवस्था कर मध्याह्न भोजन तैयार किया जा रहा है। इससे परेशानी बढ़ गई है। प्रधानाध्यापक अर्जुन बैठा ने बताया कि सितंबर तक एमडीएम का राशि मिला है। उधार में सामान लेकर एमडीएम संचालन करने से परेशानी बढ़ गई है। पिपरा प्रखंड के बरवाडीह स्थित अपग्रेडेड हाईस्कूल के हेडमास्टर राकेश रंजन ने बताया कि राशि एवं चावल स्कूल में नहीं है। एमडीएम संचालन में परेशानी हो रही है। हरिहरगंज के बीआरसी में कार्यरत कर्मी अमरजीत पटेल ने बताया कि हरिहरगंज में सितंबर तक का राशि सभी स्कूलों को मिला दिया गया था। दिसंबर तक का ही चावल आवंटित है। हालांकि अभी तक कहीं भी एमडीएम बंद नही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;