Palamu News: नाली का गंदा पानी से राजेंद्र नगरवासी परेशान

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

Palamu News: मेदिनीनगर के राजेंद्र नगर में सड़क किनारे बने अधूरे नाली का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा है, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि संवेदक ने कनेक्टिंग नाली का निर्माण छोड़ दिया है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और सड़क पर चलना कठिन हो गया है।

Palamu News: नाली का गंदा पानी से राजेंद्र नगरवासी परेशान

Palamu News: मेदिनीनगर। शहर के बाईपास रोड में राजेंद्र नगर के मुख्य सड़क के किनारे बने अधूरा नाली का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। नाली के गंदा पानी के सड़कों पर बहने से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। दुर्गंध से लोग परेशान हैं। राजेंद्रनगर के निवासी दिनेश सिंह और विनोद सिंह ने बताया कि बाईपास रोड में बड़ी नली का निर्माण कर संवेदक कनेक्टिंग नाली का निर्माण छोड़ दिया है। इसके कारण नाली का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। गंदा पानी के दुर्गंध से रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है। उन्होंने नाली को कनेक्टिंग नाली का निर्माण कर गंदा पानी का निकासी जल्दी किया जाना चाहिए।

मेदिनीनगर नगर निगम के वार्ड आठ के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रौशन कुमार ने बताया कि नाली का निर्माण कार्य किया जा रहा था। राजेंद्र नगर की ओर जाने वाली सड़क में कनेक्टिंग नाली का निर्माण किया जाना है लेकिन मोहल्लेवासियों ने काम को रोक दिया है, इसके कारण काम रुका है। नाली नहीं बनने से नाली का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इसके कारण दुर्गंध फैल रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।