हरिहरगंज सब्जी उत्पादक सह विक्रेता संघ बढ़ाएगी सदस्य संख्या

Apr 05, 2026 05:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

हरिहरगंज में सब्जी उत्पादक सह विक्रेता संघ की बैठक हुई। इसमें 5000 नए सदस्यों को जोड़ने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता शामिल हुए। न्यू सब्जी बाजार में सुविधाओं की कमी पर चर्चा हुई और कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया। सभी सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

हरिहरगंज सब्जी उत्पादक सह विक्रेता संघ बढ़ाएगी सदस्य संख्या

हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज न्यू सब्जी बाजार परिसर में रविवार को सब्जी उत्पादक सह विक्रेता संघ की बैठक विंदेश्वरी मेहता की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पांच हजार नए सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता भी शामिल हुए। न्यू सब्जी बाजार परिसर में शौचालय निर्माण, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था देने व सकारात्मक कारोबारी माहौल बनाने पर चर्चा की। परिसर की मापी कराकर घेराबंदी करने का भी निर्णय लिया गया है। पूर्व विधायक ने बैठक में कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए पांच हजार नए सदस्य बनाए जाएंगे।

परिसर की मापी कराकर घेराबंदी की जाएगी। न्यू सब्जी बाजार में बड़ी संख्या में सब्जी कारोबारी रोजाना आते है, लेकिन शेड, शुद्ध पेयजल, शौचालय की सुविधा नहीं होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। संगठन सभी सुविधाओं को जल्द उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगी। परिसर में कार्यालय का भी ओपनिंग किया जायेगा जो किसानों, कारोबारियों की समस्या को सुनेगा। सब्जी बाजार परिसर को व्यवस्थित करने को लेकर कतारबद्ध तरीके से रोजाना दुकान लगाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुशील रवि, पूर्व मुखिया सरोज प्रसाद कुशवाहा, पूर्व उप-प्रमुख कृष्णा मेहता , परमेश्वर कुशवाहा आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।