फेको मशीन से ऑपरेशन होगी आसान : सिविल सर्जन
मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फेको मशीन का आगमन हुआ है, जिससे आंखों के ऑपरेशन सरल और तेज होंगे। सिविल सर्जन डॉ अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि यह मशीन अत्याधुनिक है और मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा प्रदान करेगी। कार्यक्रम में अन्य प्रमुख चिकित्सकों ने भी अस्पताल की सुविधाओं की सराहना की।

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू प्रमंडल के एकमात्र मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) के नेत्र विभाग में फेको मशीन आ गया है। मशीन के आ जाने से मरीजों का आंखों का ऑपरेशन सरल तरीके से हो सकेगा। सिविल सर्जन डॉ अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि इस मशीन से सरल तरीके से कम समय में मरीज के आंख का ऑपरेशन किया जा सकेगा। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन में गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ अनिल श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ पीएन महतो, अधीक्षक डॉ अजय कुमार एवं विभागाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार उपस्थित रहे।
सिविल सर्जन ने कहा कि अस्पताल को फेको मशीन मिलने से लोगों का भला होगा। यह मशीन अत्याधुनिक तकनीक से पूरी तरह लैस है। उन्होंने कहा कि एमआरएमसीएच में इसके साथ ही सीटी स्कैन, डिजिटल एक्सरे सहित अन्य सुविधाएं बढ़ गई है। इन सुविधाओं के बढ़ने से मरीजों को लाभ हो रहा है। सिविल सर्जन ने हाल ही में राज्य से टीबी विभाग को प्राप्त हुए हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन को भी एमआरएमसीएच में लगाने का घोषणा किया। प्राचार्य डॉ पी एन महतो ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन के लिए यह गौरव की बात है कि अस्पताल में फेको मशीन से अब मरीजों का ईलाज होगा। यह विभाग के बेहतर कार्य का परिणाम है। अधीक्षक डॉ अजय कुमार ने कहा कि अस्पताल में मरीजों के लिए सुविधाएं बेहतर हो रही है। वे फेको मशीन के अगले एडवांस मशीन के लिए भी विभाग को लिखेंगे ताकि यहां के लोगों का समुचित ईलाज हो सके। नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद टीम के संयुक्त प्रयास से नेत्र विभाग मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान कर रहा है। प्रतिदिन लगभग 60 मरीज नेत्र ओपीडी से लाभान्वित हो रहे है। इस वित्तीय वर्ष में विभाग ने 300 से ज्यादा ऑपरेशन पूर्ण कर लिया है।कार्यक्रम के अंत में बेहतर कार्य करने के लिए ऑप्थाल्मिक सहायक अमरेंद्र कुमार, सरयू जी, निषाद, नलिनी और कुसुम को सम्मानित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


