Palamu News: विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन
हिन्दुस्तान, पलामू
Palamu News: मेदिनीनगर में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गर्ल्स में आम सभा एवं शिक्षक-अभिभावक बैठक के माध्यम से विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया, जहां इंदु आईडी तिवारी को अध्यक्ष और मनोवर जमा को उपाध्यक्ष चुना गया। नई समिति में 25 सदस्य शामिल हैं, जिनमें अभिभावक, शिक्षक, वार्ड सदस्य और आंगनबाड़ी सेविका शामिल हैं।

Palamu News: मेदिनीनगर। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गर्ल्स (केजी स्कूल) में आम सभा तथा शिक्षक-अभिभावक बैठक कर विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। अभिभावकों ने इंदु आईडी तिवारी को अध्यक्ष तथा मनोवर जमा को उपाध्यक्ष बनाया गया। प्राचार्य आशीष कुमार दुबे ने बताया कि विभागीय आदेश के अनुपालन मैं विद्यालय प्रबंधन समिति का पुर्नगठन किया गया है। इसमें कुल सदस्यों की संख्या 25 है जिसमें 19 सदस्य अभिभावक की ओर से और दो शिक्षक एक शामिल है। एक वार्ड सदस्य तथा दो आंगनबाड़ी सेविका भी सदस्य होती हैl विद्यालय प्रबंधन समिति से विद्यालय के विभिन्न गतिविधियों जैसे प्रबंधन शैक्षणिक वातावरण, विद्यालय के प्रति सामाजिक भागीदारी को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।
मौके पर वरीय शिक्षिका वीणा रहमान, मंजू कुमारी पांडेय, संतोष कुमार, मैनेजर अनूप कौर आदि मौजूद थे।


