सेसा ने किया पर्यावरण अन्वेषण शिविर का किया आयोजन
स्वयं सेवी संस्था सेसा ने मेदिनीनगर के नावाटोली स्थित गुरुद्वारा चौक पर विश्व पर्यावरण दिवस पर अन्वेषण शिविर का आयोजन किया। यहाँ प्रदूषण जांच, जलकुंभी से कागज निर्माण शिविर आयोजित किया गया। महापौर ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा की और उपस्थित लोगों को जागरूक करने की अपील की।

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। स्वयं सेवी संस्था सेसा ने शहर के नावाटोली स्थित गुरुद्वारा चौक पर विश्व पर्यावरण दिवस पर अन्वेषण शिविर का आयोजन किया। संस्था ने जल, हवा और ध्वनी प्रदूषण जांच सह जलकुंभी से कागज निर्माण शिविर आयोजित किया।कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम का उद्घाटन मेदिनीनगर की महापौर अरुणा शंकर ने किया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता सेसा के कार्यकारी निदेशक सह जीएलए कॉलेज प्राचार्य डॉ जसबीर बग्गा ने की। कार्यक्रम का संचालन सेसा के सचिव कौशिक मलिक ने किया। महापौर ने मेदिनीनगर में बढ़ती पर्यावरणीय समस्याओं पर चर्चा की और इनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मेदिनीनगर में वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण का स्तर निर्धारित मानकों से अधिक होता जा रहा है। उन्होंने प्रशासन और आम जनता से मिलकर इस समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने का आह्वान किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रेम भसीन ने किया। इस अवसर पर ज्योति टोप्पो, अजय कुमार, मिथिलेश कुमार पांडे, पंकज लोचन, संजय कुमार, जावेद कुमार, अनूप कुमार तिवारी, आयुष अग्रवाल , काव्या अग्रवाल, छोटू राज, प्रिया कुमारी , निकेत कुमार तिवारी, प्रशांत सिंह , अनुज वर्मा, रंजीत कुमार ,राजीव त्रिवेदी ने आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


