मेदिनीनगर के महापौर पद की मतगणना जारी, अन्य की हुई पूरी
मेदिनीनगर के महापौर पद की मतगणना जारी है। नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के तहत पलामू जिले के पांच नगर निकायों की मतगणना शुक्रवार को रात तक चल रही है। विश्रामपुर, हुसैनाबाद, छतरपुर, हरिहरगंज की मतगणना पूरी हो चुकी है, लेकिन मेदिनीनगर के महापौर के लिए अभी गणना जारी है।

मेदिनीनगर के महापौर पद की मतगणना जारी, अन्य की हुई पूरी मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के तहत पलामू जिला अंतर्गत सभी पांच नगर निकाय निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना शुक्रवार को देर रात तक जारी है। विश्रामपुर, हुसैनाबाद, छतरपुर, हरिहरगंज की मतगणना कार्य पूरा कर लिया गया है। जीएलए कॉलेज के बहुउद्देश्यीय परीक्षा भवन में निर्धारित समय पूर्वाह्न 8 बजे से शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से प्रारंभ हुई। पहला रूझान दिन के 1 बजे से आना शुरू हुआ। देर शाम तक वार्ड पार्षद व वार्ड सदस्यों व अन्य नगर निकाय के अध्यक्ष का रिजल्ट आ गया परंतु मेदिनीनगर के महापौर के लिए मतगणना अभी जारी है।
29 से 35 वार्ड के लिए भी मतगणना अभी जारी है। प्रत्येक नगर निकाय के लिए अलग-अलग टेबल एवं राउंड की व्यवस्था की गई थी। प्रत्येक राउंड की गणना की समाप्ति के उपरांत प्राप्त मतगणना का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषणा की जा रही है। पलामू की उपायुक्त समीरा एस, एसपी रीष्मा रमेशन आदि देर रात तक काउंटिंग हॉल में डटी हैं। पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर नि के लिए हुए चुनाव में चल रही मतगणना के दौरान समाचार लिखे जाने तक तीसरे राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। 28 वार्ड तक की गणना पूरी हो गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



