वार्ड पार्षदों व अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर किया जाएगा विकास कार्य : महापौर

Feb 28, 2026 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर के नव निर्वाचित महापौर अरूणा शंकर ने नगर के विकास के लिए वार्ड पार्षदों और अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने की योजना बनाई है। उन्होंने पेयजल संकट, ट्रैफिक व्यवस्था, और बुनियादी सुविधाओं की कमी को दूर करने का वादा किया है। उनका लक्ष्य गर्मियों में पेयजल संकट से शहरवासियों को राहत दिलाना है।

वार्ड पार्षदों व अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर किया जाएगा विकास कार्य : महापौर

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर निगम के नव निर्वाचित महापौर अरूणा शंकर ने कहा कि नगर के विकास के लिए वार्ड पार्षदों और अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में पांच प्रमुख समस्याओं में पेयजल संकट, ट्रैफिक व्यवस्था, नये वार्ड में नाली, गल्ली, सड़क, लाईट, जिन जगहों पर पेयजल के लिए बिछाये जा रहे पाईप लाईन से सड़कें खराब हो गई है,उसे दुरूस्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को पेयजल की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए सेकेंड फेज का काम जल्द पूरा कराया जाएगा। ताकि खासकर गर्मी के दिनों में निगम वासियों को पेयजल के संकट से जूझना नहीं पड़े।

उन्होंने कहा कि शहर में जाम की समस्या काफी है। इसे व्यवस्थित करने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। इस जाम में स्कूल के बसों से आने-जाने वाले बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से मिलकर शहर जाम की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कहा कि उम्मीद है कि शहर को सुव्यवस्थित करने की दिशा में वार्ड पार्षद भी उन्हें भरपुर सहयोग करेंगें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे फंड से जितना संभव होगा विकास कार्य किया जाएगा। ताकि नगर निगम का स्वरूप में शहर आ सके। उन्होंने कहा कि मेदिनीनगर निगम में 17 नये वार्ड जुड़े हैं,उसमें जो नगर निगम की बुनियादी सुविधाएं होनी चाहिए,अभी तक नहीं नहीं हो सका है। उनकी प्राथमिकता होगी कि नये वार्ड में बुनियादी सुविधाएं पहुंचायी जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में शहर में जगह-जगह जल जमाव जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने कहा कि शहर में काफी पुराना बड़े-बड़े नाले बनाये गए हैं,परंतु आज के दिन में वह कमयाब नहीं है। वैसे नालों को भी व्यवस्थित किया जाएगा। ताकि बरसात के दिनों में शहर में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न नहीं हो। उन्होंने कहा कि बिजली की तार आदि जगह-जगह पर झुल रहे हैं,उसे भी विभाग से मिलकर व्यवस्थित कराया जाएगा। शहर के अघोर आश्रम में प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत आवास का निर्माण कराया जा रहा है,परंतु अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है,उसे भी जल्द पूरा कराकर लोगों को आवास दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।