जिला मुख्यालय में शोभायात्रा निकालने का लिया निर्णय

Mar 01, 2026 11:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अद्दि कुड़ूख सरना समाज पलामू के तत्वावधान में रविवार को केन्द्रीय सरना स्थल पोखराहा कला में मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक

जिला मुख्यालय में शोभायात्रा निकालने का लिया निर्णय

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अद्दि कुड़ूख सरना समाज पलामू के तत्वावधान में रविवार को केंद्रीय सरना स्थल पोखराहा कला में मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मिथलेश उरांव व संचालन जिला सचिव शंकर उरांव ने किया। बैठक में आगामी प्रकृति पर्व सरहुल (खद्दी) पूजा की तैयारी पर विस्तृत चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 21 मार्च को सरहुल पूजा के बाद मेदिनीनगर मुख्यालय में शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस बार शोभायात्रा ऐतिहासिक होगी। इसके लिए झंडा, चंदा, स्वागत, व्यवस्थापक, सुरक्षा, प्रशासनिक व मिलन स्थल देखरेख समितियों का गठन किया गया है। जिला सचिव ने सांस्कृतिक मंडलियों से पारंपरिक वेशभूषा-लाल पाड़ साड़ी, धोती, गमछा, पगड़ी-के साथ मांदर, नगाड़ा व ढांक जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्रों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

महिला समिति, युवा टीम व पाहन उत्थान समिति ने भी आयोजन को सफल बनाने का संकल्प दोहराया। पलामू जिले के 16 प्रखंडों के 211 गांवों से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।