ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूशहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी का मनाया गया 36वां जन्मदिवस

शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी का मनाया गया 36वां जन्मदिवस

शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी का 36वां जन्म दिवस कर्नल संजय अखौरी के आवास (सुभाष चौक के नजदीक शहीद मनु अखौरी रोड) पर मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद की दादी दया चरण एवं पूर्व सैनिक बृजेश कुमार...

शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी का मनाया गया 36वां जन्मदिवस
हिन्दुस्तान टीम,पलामूSat, 22 Feb 2020 01:27 AM
ऐप पर पढ़ें

शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी का 36वां जन्म दिवस कर्नल संजय अखौरी के आवास (सुभाष चौक के नजदीक शहीद मनु अखौरी रोड) पर मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद की दादी दया चरण एवं पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला ने शहीद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। मौके पर दो मिनट का मौन भी रखकर शहीद के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शहीद मनु अखौरी 10 सितंबर 2009 को पंजाब प्रांत के मुक्तसर जिले के भलाईयाना गांव में मिग 21 फाइटर प्लेन उड़ाते समय युद्ध अभ्यास के दौरान 1500 स्कूली बच्चों को बचाने में वीरगति को प्राप्त हुए थे। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि हमें इनकी शहादत पर गर्व है। हम सबों को इनकी जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा करने में अपना सर्वोच्च बलिदान जान देकर चुकाई है। कम हो गया है युवाओं में राष्ट्रीयता का भाव :कार्यक्रम में शहीद की दादी दयाचरण जिनके बेटे कर्नल संजय अखौरी ने देश की सेवा की और पोता मनु अखौरी देश की सेवा करते हुए सर्वोच्च कुर्बानी दी, ने कहा कि आज के युवाओं में राष्ट्रीयता का भाव काफी कम हो गया है। उन्हे इसका जरा भी आभास नहीं की उनके द्वारा बर्बाद किया गया समय देश को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि आज के युवा पढ़कर विदेश चले जाते हैं, उन्हें देश के गौरव की चिंता नहीं रह जाती। इस दिशा में प्रयास करने की जरूरत है। देश के हर व्यक्ति को देश के लिए अधिक से अधिक तन, मन व धन देने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला ने किया। इस अवसर पर डीएसपी सुजीत कुमार भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय, अविनाश वर्मा अविनाश देव अजय कुमार, व्यवसायी सुरेश जैन, धनंजय प्रसाद सिंह, मोहित वर्मा, सुदामा प्रसाद, मनोज वर्मा, संतोष कुमार सिंह, शंभू प्रसाद सिंह, रामनाथ चन्द्रवंशी ललन प्रजापति, 44 एनसीसी बटालियन के पदाधिकारी, जेएस कॉलेज के एनसीसी कैडेट आदि कई लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें