ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूपलामू में आज कई उम्मीदवार करेंगे नामांकन, कई भाजपायी लड़ेंगे निर्दलीय

पलामू में आज कई उम्मीदवार करेंगे नामांकन, कई भाजपायी लड़ेंगे निर्दलीय

भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों का पलामू से संबंधित टिकट फाइनल हो जाने के साथ ही झारखंड की पोलिटिकल राजधारी की राजनीतिक गर्म हो गयी...

पलामू में आज कई उम्मीदवार करेंगे नामांकन, कई भाजपायी लड़ेंगे निर्दलीय
हिन्दुस्तान टीम,पलामूMon, 11 Nov 2019 01:56 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों का पलामू से संबंधित टिकट फाइनल हो जाने के साथ ही राजनीति गर्म हो गयी है। पूर्व से तय कार्यक्रम के तहत पूर्व मंत्री सह कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी, विश्रामपुर से जदयू प्रत्याशी ब्रह्मदेव प्रसाद, हुसैनाबाद से एनसीपी प्रत्याशी सह पूर्व मंत्री कमलेश सिंह, छतरपुर से जदयू प्रत्याशी सह पूर्व मंत्री सुधा चौधरी आदि सोमवार को संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के सामने नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के लिए तैयारी पूरी कर लिये हैं। दूसरी तरफ भाजपा में टिकट के दौड़ में शामिल कई नेताओं ने निराशा हाथ लगने के बाद बतौर निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतरने की घोषणा है। इसमें डालटनगंज सीट ने पलामू जिला परिषद के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह और पांकी सीट से डॉ. अमित प्रकाश उपाध्याय मुख्य हैं। डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र की जनता द्वारा विधानसभा चुनाव लड़ने का अनुरोध किये जाने की बात साझा करते हुए जिप उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि जनता का मानना है कि भाजपा ने उन्हें टिकट न देकर उनके साथ अन्याय किया है। लोगों ने कहा कि श्री सिंह ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम किया है। डाल्टनगंज विधानसभा की जनता उन्हे टिकट नहीं दिये जाने की घटना को बर्दाश्त नहीं कर सकती है। वहीं जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि जाति और पार्टी उनके लिए मायने नहीं रखती है। उनके लिए जनता सर्वोपरि है और जनता के आदेश व आशीर्वाद का अनुपालन करने के लिए वे तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जनता के निर्देश पर वह पार्टी से अपनी सदस्यता की कुर्बानी देकर चुनाव लड़ने को तैयार हैं और इस निमित सोमवार को बैठक कर अगली रणनीति तैयार करेंगे। वहीं पांकी क्षेत्र में सक्रिय भाजपा नेता डॉ. अमित प्रकाश ने कहा कि लगातार मेहनत के बाद भी पार्टी ने उन्हें मौका नहीं दिया। पांकी क्षेत्र अगली पार आरक्षित हो जायेगा। इस आलोक में 2019 का चुनाव लड़ना उनकी मजबूरी है और वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री पर वर्ग विशेष के लिए काम करने का आरोप मढ़ा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें