Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsMan Drugged and Robbed in Medininagar Police Investigation Underway
नशीला पदार्थ खिलाकर गढ़वा के युवक का सामान किया चोरी

नशीला पदार्थ खिलाकर गढ़वा के युवक का सामान किया चोरी

संक्षेप:

मेदिनीनगर में गढ़वा जिले के अवध कुमार यादव को शुक्रवार की रात एक अनजान व्यक्ति ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसकी नकदी, कपड़े और अन्य सामान चोरी कर लिए गए। यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nov 08, 2025 10:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। रांची से शुक्रवार की रात में मेदिनीनगर लौटे गढ़वा जिले के बिसुनपुरा गांव निवासी अवध कुमार यादव को नशीला पदार्थ खिलाकर सामान चोरी कर ली गई है। मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भुक्तभोगी इलाजरत है। एमआरएमसीएच टीओपी की पुलिस फर्द ब्यान लेकर मामले की जांच में जुट गई है। भुक्तभोगी ने पुलिस को बताया है कि रांची से मेदिनीनगर आने के क्रम में एक अनजान व्यक्ति ने फल में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया जिसके बाद वह बेहोश हो गया। बाद में परिजन उसे मेदिनीनगर बस स्टैंड से गंभीर स्थिति में एमआरएमसीएच में भर्ती कराया है। भुक्तभोगी युवक ने बताया कि नशे के प्रभाव से बेहोश होने के बाद उसके पैसे, कपड़े और अन्य सामान चोरी कर आरोपी भाग निकला है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच टीओपी प्रभारी ने बताया कि अब तक जांच में पता चला कि रात करीब 11 बजे उसने बस स्टैंड के एक होटल में खाना खा रहे लोगों से मोबाइल मांगकर परिवार से बात की थी और बताया था कि उसे गहरी नींद आ रही है। बाद में वह बेसुध हो गया था। परिवार के लोगों ने देर रात करीब तीन बजे उसे अस्पताल में भर्ती कराया।