Palamu News: 5 दिन बाद मलय डैम के स्पीलवे से पानी प्रवाह बंद
Palamu News: सतबरवा के मलय डैम के स्पीलवे से रविवार को पानी का प्रवाह पांच दिन बाद बंद हो गया। इसका जलप्रपात देखने आए पर्यटकों और स्थानीय व्यवसायियों में निराशा है। हाल ही में बड़ी संख्या में पर्यटकों ने डैम का दौरा किया, जिससे व्यवसाय बढ़ा। हालांकि, डैम में अभी भी पर्याप्त पानी मौजूद है।

Palamu News: सतबरवा। पलामू के सतबरवा अंचल स्थित मलय डैम के स्पीलवे से पांच दिन बाद रविवार को पानी का प्रवाह बंद हो गया। पानी के झरने जैसा आकर्षक नजारा थमने से पर्यटकों, स्थानीय दुकानदारों और बोट संचालकों में निराशा है। हालांकि बोट संचालक सुनील सिंह और सुरेंद्र सिंह ने बताया कि डैम में अभी 43 फीट से अधिक पानी है। सात पहाड़ियों के बीच हरियाली से घिरे मलय डैम और स्पीलवे को देखने के लिए पिछले दिनों हजारों पर्यटक पहुंचे, जिससे स्थानीय दुकानदारों और बोट संचालकों की आमदनी बढ़ी। चेतमा गांव की पर्यटक कुमारी सुनीता ने बताया कि सोशल मीडिया और ड्रोन कैमरे से डैम के दृश्य खूब प्रचारित हुए।
लोकगायक दिनेश मोहक के गीत मिल्ले मलय डैम आना पर पर्यटक नाचते नजर आए। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार भुईयां ने बताया कि आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे थे। बीते मंगलवार-बुधवार की रात स्पीलवे से पानी गिरना शुरू हुआ था।


