मकर संक्रांति के साथ खरमास खत्म, मांगलिक कार्य हुए शुरू
पलामू में मकर संक्रांति का उत्सव सामूहिक रूप से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने स्नान, ध्यान, पूजा और दान अनुष्ठान किए। ठंड के कारण नदियों में स्नान करने वालों की संख्या कम थी। वित्त मंत्री ने दंगवार में मेला का उद्घाटन किया और किसानों की स्थिति पर चिंता जताई।

मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पलामू के शहर समेत ग्रामीण इलाकों में मकर संक्रांति उत्सव बुधवार को सामूहिक रूप से मनाय गया परंतु पारिवारिक स्तर पर स्नान, ध्यान, पूजा और दान अनुष्ठान गुरुवार को किया जाएगा। मकर संक्रांति के साथ ही गुरुवार से मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाएगा। बुधवार को मकर संक्रांति मनाने वाले लोग सुबह में उठकर अपने घर की अच्छे ढंग से सफाई किया। ठंड के कारण नदियों में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या थोड़ी कम रही। परंतु घर में भी स्नान के बाद भगवान भाष्कर समेत अपने इष्ट देवों की पूजा कर श्रद्धालुओं ने तिलकूट, चूड़ा, दही आदि का दान किया।
दो दिन मकर संक्रांति हो जाने के कारण मंदिरों में बुधवार को कम संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मकर संक्रांति पर घर-घर में खिचड़ी बनाने का प्रचलन है। इस कारण लोगों ने गोभी, आलू, मटर आदि की खरीददारी की। मकर संक्रांति के कारण बाजार में बुधवार को गोभी 50-60 रुपए प्रति किलो की दर से बेचा गया। पलामू के ग्रामीण क्षेत्रों में मकर संक्रांति पर मेला का भी आयोजन किया गया। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में पलामू जिले के पूर्वडीहा, दंगवार, देवरी, मोहम्मदगंज, मनातू, तरहसी, नीलांबर-पीतांबरपुर, पिपरा के कुंड सहित पाटन व पंडवा क्षेत्र में भी मेले का आयोजन किया गया। झारखंड सरकार के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने हुसैनाबाद में बिहार सीमा के नजदीक सोन नदी के तट स्थित दंगवार में श्री सूर्य मंदिर परिसर में पांच दिनी मेले का उद्घाटन किया। वित्तमंत्री का दंगवार आयोजकों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। श्री श्री सूर्य मंदिर मेला कमेटी के सदस्यों के साथ वित्त मंत्री के अलावा युवा कांग्रेस नेता प्रशांत किशोर आदि को भगवान भास्कर मंदिर में मत्था टेका व आशीर्वाद ली। वित्त मंत्री ने सोन नद में नौका बिहार भी किया। वित्त मंत्री मेला का उदघाटन करते हुए उपस्थित लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी और कहा कि झारखंड का निर्माण ही छोटे-छोटे बाजार मेला को उचित पहचान देने के लिए हुआ है। उन्होंने जपला सीमेंट फैक्ट्री को पुनः खुलवाने के लिए प्रयास किया था। रांची लौटते ही वे जपला सीमेंट फैक्ट्री से संबंधित प्रयास फिर से शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की स्थिति चिंतनीय है। किसानों का आय कैसे बढ़े? इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। हेमंत सोरेन की सरकार ने सहायक आचार्य की बहाली की है। पलामू में फसलों के उत्पादन बढ़ाने के लिए समुचित प्रस्ताव कैबिनेट में रखेंगे। सोन नदी में वित्तीय वर्ष 2026-27 में तटबंध निर्माण की स्वीकृत दिलाने का प्रयास करेंगे। दंगवार के मकर संक्रांति मेला को राजकीय दर्जा दिलाने का प्रयास करेंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में शायद वे सक्रिय राजनीति में भाग नहीं लें परंतु नौजवानों को आज के समय के बारे में सोचने की जरूरत है। केवल धार्मिक उत्माद से काम नहीं चलने वाला है। नौजवानों के लिए केंद्र सरकार ने रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं की है। हिन्दू सिर्फ वोट के लिए नहीं हैं। हिंदुत्व का मतलब गरीब, दलित, अमीर, पिछड़ी, आदिवासी, अल्पसंख्यक सब को एक साथ लेकर चलना है। वित्त मंत्री ने आम लोगों की मांग पर तत्काल एसबीआई के डीजीएम बात की और दंगवार में एसबीआई की शाखा खुलवाने की पहल की। कार्यक्रम में दंगवार के मुखिया अमरेंद्र ठाकुर, मनोज गुप्ता, कांग्रेस नेता अरुण सिंह, श्री सूर्य मंदिर मेला कमेटी दंगवार के अध्यक्ष विपिन चौधरी, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, सचिव संतोष राम, विवेक गुप्ता, गोविंदर सिंह, कुंदन पासवान, विनय पासवान, वकील सिंह, रामराज चौधरी, राजकुमार मेहता, कमलेश साव, राजेंद्र पांडेय, सांसद प्रतिनिधि अखिलेश मेहता, लव मेहता, अशोक सोनी, हरेंद्र सिंह, अजय सोनी एसडीओ गौरांग महतो, बीडीओ सुनील वर्मा, अंचलाधिकारी पंकज कुमार, हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी, दंगवार ओपी प्रभारी सोनू गुप्ता, मुखिया अमरेंद्र ठाकुर, आत्मेश कुमार सिंह, पूर्व मुखिया कृष्णा सिंह, रामलखन यादव, मनोज गुप्ता, हसन खलीफा, चंद्रमौलेश्वर ठाकुर, अरविंद गुप्ता, दिवाकर चौधरी, दीपक गुप्ता, सुमंत बैठा आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


