
मेयर पद के 11 प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिंह्न
मेदिनीनगर नगर निगम के महापौर पद के लिए 11 प्रत्याशियों का चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। सभी उम्मीदवार अपने चुनाव चिन्ह की जानकारी निर्वाचित पदाधिकारी से प्राप्त कर चुके हैं। नगर निगम के 35 वार्ड में से 32 वार्ड में 185 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नगर निकाय आम-2026 के चुनाव में शनिवार को मेदिनीनगर नगर निगम के महापौर पद के लिए 11 प्रत्याशियों के बीच निर्वाचित पदाधिकारी एडिशनल कलेक्टर (एसी) ने चुनाव चिंह्न का आवंटन कर दिया गया है। सभी प्रत्याशी या उनके समर्थक निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में पहुंचकर अपने-अपने चुनाव चिंह्न के बारे में जानकारी भी प्राप्त कर लिया है। मेदिनीनगर नगर निगम के महापौर पद पर चुनाव मैदान में खड़े अरुणा शंकर को एयर कंडीस्नर, आईसा सिंह को छड़ी, जयश्री गुप्ता को चूड़ियां, जानकी देवी को बैटरी टॉर्च, नम्रता त्रिपाठी को बेन्च, पूनम सिंह को बिस्कुट, मीना गुप्ता को बक्सा, मेघा श्री राम कुमार सिंह को ईटें, रिंकू सिंह को बाल्टी, शीला कुमारी को कैमरा और श्वेता विकास कुमारी को कार्पेट चुनाव चिंह्न के रूप में दिया गया है।
वहीं दूसरी ओर मेदिनीनगर के वार्ड में खड़े प्रत्याशियों को भी संबंधित निर्वाचित पदाधिकारियों ने चुनाव चिंह्न आवंटित कर दिया है। मेदिनीनगर नगर निगम में 35 वार्ड में तीन वार्ड में वार्ड प्रत्याशी के एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण नाम वापसी के दिन शुक्रवार को संबंधित निर्वाचित पदाधिकारियों निर्विरोध निर्वाचित होने पर प्रमाण पत्र दे दिया है। शेष बचे 32 वार्ड के 185 वार्ड के प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं,जिन्हें शनिवार को चुनाव चिंह्न आवंटित किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




