Palamu News: महात्मा गांधी की जयंती पर उनके विचारों की रक्षा का संकल्प
Palamu News: मेदिनीनगर में प्रगतिशील लेखक संघ और इप्टा द्वारा महात्मा गांधी की 157वीं जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके विचारों की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। साथ ही बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने भी उनकी जयंती मनाई, जिसमें गांधी जी के जीवन और उनके आदर्शों पर चर्चा हुई।

Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। प्रगतिशील लेखकर संघ और इप्टा के संयुक्त तत्वावधा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर गांधी उद्यान में मनायी गई। इस दौरान उनके विचारों को को रक्षा करने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत इप्टा के जिला अध्यक्ष प्रेम भसीन, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश सिंह, जिला सचिव संजीव कुमार संजू तथा प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने संयुक्त रूप से गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद कलाकारों ने सोने वाले जाग समय अंगड़ाता है और जब तक रोटी के प्रश्नों पर पड़ा रहेगा भारी पत्थर, कोई मत ख्वाब सजाना तुम... सहित अन्य जनगीत प्रस्तुत किए। इप्टा के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि गांधी ने देश की आजादी के संघर्ष में सत्य और अहिंसा को हथियार बनाया। प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि वर्तमान दौर में गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और सांप्रदायिक सद्भाव की रक्षा की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। कार्यक्रम का संचालन प्रेम प्रकाश ने किया। मौके पर आशा शर्मा, अर्पणा सिन्हा, सुविक्षा, उपेंद्र कुमार मिश्रा, गौतम कुमार, अभय मिश्रा, शशि पांडेय, अमन चक्र, धीरेंद्र कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे。
बेरोजगार संघर्ष मोर्चा द्वारा जयंती मनाना
वहीं दूसरी ओर बेरोजगार संघर्ष मोर्चा कचहरी परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157 वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की। कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मोर्चाअध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी मानव नहीं महा मानव थे। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 ई को हुआ था। वे अहिंसक क्रांति के पुजारी थे। सत्य अहिंसा के बल पर देश को आजाद कराया। महात्मा गांधी का सपना था कि आजाद भारत में सबको मान सम्मान के साथ रोटी कपड़ा और मकान मिलेगा, लेकिन गांधी जी का सपना अधूरा है। इस अवसर पर सूरज कुमार, वीरू कुमा,र रामाशीष राम ,सुधांशु कुमार, अमन कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

