महाशिवरात्रि आज, शिवघाट पर मेला की तैयारी, सजाए गए शिवालय

Feb 14, 2026 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए मेदिनीनगर सिटी के शिवालयों और पलामू जिले के विभिन्न शिव मंदिरों को सजाया गया है। चैनपुर प्रखंड के शिवघाट पर मेला आयोजित किया गया है। भैंसाखूर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष तैयारी की गई है। सभी शिव मंदिरों की सफाई की गई है और आशुतोष धाम मंदिर में प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जा रही है।

महाशिवरात्रि आज, शिवघाट पर मेला की तैयारी, सजाए गए शिवालय

मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर मेदिनीनगर सिटी के शिवालयों के अलावा पलामू जिले विभिन्न शिव मंदिरों को सजाया गया है। मेदिनीनगर सिटी से सटे चैनपुर प्रखंड के शिवघाट पर मेला का आयोजन किया गया है। तैयारी पूरी कर ली गई है। मेदिनीनगर के सुदना शिवालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की गई है। मेदिनीनगर सदर प्रखंड के जमुने स्थित भैंसाखूर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की पहुंचने वाली संख्या को लेकर विशेष तैयारी की गई है। मेदिनीनगर सिटी के रेड़मा के काली मंदिर, छहमुहान के मंगलाकाली मंदिर, शिवाला रोड, सिंगरा के शिवमंदिर आदि में विशेष तैयारी की गई है।

पांडू प्रखंड के तिसीबार के झारखंड विश्वनाथ मंदिर में भी महाशिवरात्रि महोत्सव की विशेष तैयारी की गई है। महाशिवरात्रि को लेकर हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के सभी शिव मंदिर की सफाई की गई। साथ ही मंदिर को लाइट आदि से सजाकर महा शिवरात्रि पर्व की विशेष तैयारी की जा रही है। 15 फरवरी रविवार को महा शिवरात्रि पर्व को धूमधाम से मनाने को लेकर रेलवे स्टेशन परिसर जपला स्थित आशुतोष धाम मंदिर परिसर में आकर्षक सजावट की गई है। आशुतोष धाम मंदिर के पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि महा शिवरात्रि के अवसर पर प्रसाद वितरण, भंडारा आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा भोलेनाथ की बारात धूमधाम से निकाली जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।