नियमित टीकाकरण में मेदिनीनगर सदर और मनातू सबसे पीछे, विभाग ने लिखा पत्र

Feb 24, 2026 06:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

जिले में नियमित टीकाकरण के मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनातू और मेदिनीनगर सदर का प्रदर्शन खराब है। जहां अन्य केंद्र 90 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य हासिल कर चुके हैं, वहीं ये दो केंद्र 90 प्रतिशत से नीचे हैं। जिला आरसीएच विभाग ने स्थिति सुधारने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं।

नियमित टीकाकरण में मेदिनीनगर सदर और मनातू सबसे पीछे, विभाग ने लिखा पत्र

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जिले में नियमित टीकाकरण के मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनातू और मेदिनीनगर सदर पूरे जिले में सबसे पीछे है। एक ओर जहां औसतन सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने 90 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य प्राप्त कर लिया है वहीं दूसरी ओर मनातू और सदर 90 प्रतिशत से नीचे है। इन दोनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को जिला आरसीएच विभाग ने पत्र लिखकर स्थिति को बेहतर करने का कड़ा निर्देश भी दिया है। जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अवधेश सिंह ने बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुमंडलीय अस्पताल और मुख्य अस्पताल को नियमित टीकाकरण हेतु 95 प्रतिशत से ज्यादा प्राप्ति का लक्ष्य रखा गया था।

लक्ष्य के विरुद्ध अबतक 90 प्रतिशत से ज्यादा प्राप्त कर लिया गया है। मनातू और मेदिनीनगर सदर को खराब प्रदर्शन के कारण कड़े निर्देश दिया गया है। डीआरसीएचओ ने बताया कि जन्म से वयस्क होने तक एक व्यक्ति को 11 तरह के टीके दिया जाता है । बीसीजी, हेपेटाइटिस बी, ओरल पोलियो, पेंटा, रोटा , पीसीभी, आईपीभी , एमआर, जेई, डिप्थीरिया और टेटनस का टीका शामिल है।सभी टीके टीबी,खांसी, मिजिल्स रुबेला, निमोनिया, पोलियो सहित अन्य बीमारियां से लोगों को बचाती है। उल्लेखनीय है कि आरसीएच विभाग में वर्तमान में 15 कोल्ड चेन प्वाइंट है । इसे गति प्रदान करने के लिए प्रत्येक सीएचसी में 2 और शेष जगहों पर एक कोल्ड चेन हैंडलर तैनात किया गया है। आरसीएच विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में अबतक सात जिला स्तरीय प्रशिक्षण और दो क्षेत्रीय स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया है । इन प्रशिक्षणों में टीकाकरण के विभिन्न चरण को बेहतर रूप से बताया गया है। क्षेत्रीय प्रशिक्षण में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को प्रशिक्षित करते हुए प्रखंड स्तरीय टीकाकरण कार्यक्रम की मॉनिटरिंग का भी निर्देश दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।