Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsSikh Community Celebrates Lohri Festival with Joy and Tradition
सिक्ख समुदाय ने मेदिनीनगर में उल्लास के साथ मनाया लोहड़ी पर्व

सिक्ख समुदाय ने मेदिनीनगर में उल्लास के साथ मनाया लोहड़ी पर्व

संक्षेप:

सिख समुदाय ने मंगलवार की शाम को लोहड़ी पर्व मनाया। गुरुद्वारा में भजन-कीर्तन हुआ और लोहड़ी जलाकर सुख-समृद्धि की कामना की गई। समुदाय के लोगों ने पारंपरिक तरीके से उत्साह के साथ लोहड़ी मनाई, विशेष रूप से उन घरों में जहां बच्चों का जन्म या नई शादियां हुई हैं।

Jan 13, 2026 11:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सिख समुदाय ने मंगलवार की शाम में लोहड़ी पर्व मनाया। बुधवार को गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंघसभा में विशेष दरबार सजा कर शबद-कीर्तन किया जाएगा। समुदाय के महिला-पुरूष और बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ लोहड़ी का पर्व मनाया। लोहड़ी को लेकर सिख समुदाय के लोगों में खासा उत्साह दिखा। मंगलवार की देर शाम में बेलवाटिका स्थित गुरुद्वारा में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारे में माथा टेका। इसके बाद गुरुद्वारा के बाहर लकड़ी एकत्रतित कर सजाकर लोहड़ी जलाई। सजायी गई लोहड़ी में अग्नि प्रज्जवलित कर उसमें मूंगफली, तिल, रेवड़ियां और चावल डालकर सुख, सम़द्धि की कामना की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लोहड़ी मनाने के दौरान समुदाय के लोगों ने जलते हुए लोहड़ी के चारो ओर घुमकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मूंगफली, तिल, रेवड़ी को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। समुदाय के जिन घरों में बच्चा का जन्म हुआ है या जिस घर में नई शादियां हुई है, वैसे घरों में लोहड़ी का पर्व पारंपरिक तरीके से पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। मान्यता है कि लोहड़ी पर्व अच्छी फसल और नए साल के आगमन का प्रतीक है, खासकर नए जोड़ों और बच्चों के लिए यह पर्व विशेष होता है। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सतवीर सिंह राजा, सुंदर जी ज्ञानी, जसवीर कौर, रवींद्र सिंह, राजेंन्द्र सिंह, मेहर सिंह, इंद्रजीत सिंह डिंपल आदि लोहड़ी जलाने के दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे।