ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूलोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन का तीन दिनी हड़ताल शुरू

लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन का तीन दिनी हड़ताल शुरू

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन की मेदिनीनगर नगर निगम से संबंधित सफाई कर्मी तीन दिनी सांकेतिक हड़ताल पर चले गए हैं। पांच...

लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन का तीन दिनी हड़ताल शुरू
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,पलामूTue, 12 Jul 2022 02:40 AM
ऐप पर पढ़ें

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन की मेदिनीनगर नगर निगम से संबंधित सफाई कर्मी तीन दिनी सांकेतिक हड़ताल पर चले गए हैं। पांच सूत्री मांगों को लेकर सांकेतिक हड़ताल के पहले दिन सफाई कर्मियों ने नगर निगम कार्यालय के समक्ष रोष प्रदर्शन किया और धरना पर बैठ गए।

धरना का नेतृत्व करते हुए फेडरेशन के अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि राज्य महासंघ के आह्वान पर सभी सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर सांकेतिक हड़ताल पर चले गए हैं। सरकार अगर मांगों को पूरा नहीं करती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इधर सफाई कर्मियों की हड़ताल से सोमवार को शहर में सफाई कार्य ठप रहा। 23 अगस्त को मांगों को लेकर राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री के समक्ष आक्रोश रैली निकाली जाएगी।

फेडरेशन की पांच सूत्री मांगों में सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में एकमुश्त दैनिक वेतन भोगी की सेवा नियमित करने, नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से स्थापना मद में दिए जा रहे अनुदान एवं ऋण की राशि को बरकरार रखने, सफाई कर्मियों का 20 लाख का बीमा कराने, पुरानी पेंशन नीति को लागू करने, एनजीओ के माध्यम से कार्यान्वयन पर रोक लगाते हुए विभागीय स्तर पर संपूर्ण कार्य कराने आदि मुख्य है। नगर निगम के सफाई कर्मियों ने सुबह में छहमुहान स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा दोपहर में नगर निगम कार्यालय के समक्ष धरना दिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें