नीट यूजी-2027 के आयोजन में अव्यवस्था के खिलाफ लिखा राज्यपाल को पत्र

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

मेदिनीनगर, संवाददाता। नीट यूजी-2027 के आयोजन के दौरान मेदिनीनगर में अव्यवस्था और छात्र-छात्राओं के साथ कथित मारपीट का मामले को गंभीरता से लेते हुए भार

नीट यूजी-2027 के आयोजन में अव्यवस्था के खिलाफ लिखा राज्यपाल को पत्र

मेदिनीनगर, संवाददाता। नीट यूजी-2027 के आयोजन के दौरान मेदिनीनगर में अव्यवस्था और छात्र-छात्राओं के साथ कथित मारपीट का मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय जनता पार्टी के पलामू जिला अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार तिवारी ने झारखंड के राज्यपाल को पत्र लिखकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि मेदिनीनगर में आयोजित नीट यूजी-2027 के दौरान व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई थीं। छात्र-छात्राओं को समय पर प्रश्न पत्र उपलब्ध नहीं कराया गया और परीक्षा का समय भी निर्धारित समय से काफी देर तक खिंच गया। इससे परीक्षार्थियों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा। जिलाध्यक्ष ने पत्र में उल्लेख किया है कि परीक्षा केंद्र पर छात्र-छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की घटनाएं भी हुईं, जिससे अभिभावकों में आक्रोश है।

यह स्थिति न केवल परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करती है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियों को भी उजागर करती है। जिलाध्यक्ष ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर परीक्षा वातावरण मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।