ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूविधायक राजेन्द्र सिंह के निधन को बताया बड़ी क्षति

विधायक राजेन्द्र सिंह के निधन को बताया बड़ी क्षति

वरीय कांग्रेस नेता सह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह के निधन से पलामू भी मर्माहत हैं। पलामू से श्री सिंह का गहरा पारिवारिक रिश्ता था। पलामू जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष बिट्टू...

विधायक राजेन्द्र सिंह के निधन को बताया बड़ी क्षति
हिन्दुस्तान टीम,पलामूMon, 25 May 2020 02:07 AM
ऐप पर पढ़ें

वरीय कांग्रेस नेता सह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह के निधन से पलामू भी मर्माहत हैं। पलामू से श्री सिंह का गहरा पारिवारिक रिश्ता था। पलामू जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बेरमो विधानसभा से छठी बार विधायक बने श्री सिंह का जाना कांग्रेस व प्रदेश दोनों के लिए अपूर्णीय क्षति है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य हृदयानंद मिश्र ने कहा स्व. राजेंद्र सिंह झारखंड के गौरव, मजदूरों के मसीहा, मृदुभाषी, सहज, सरल व्यक्ति थे। उनके लिए वे बड़े भाई थे जिनसे उनके विधायक बनने से पूर्व का संबंध था। राजेन्द्र सिंह के निधन के रूप में राज्य को बड़ी क्षति हुई है। कांग्रेस नेता लक्ष्मी नारायण तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला, ईश्वरी सिंह, रामाशीष पांडेय, विश्राम दुबे आदि ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें