Palamu News: विधिक सशक्तिकरण शिविर सह कानूनी जागरुकता कार्यक्रम 26 को

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

Palamu News: पलामू जिले के सभी प्रखंडों में 26 जुलाई को विधिक सशक्तिकरण शिविर सह कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार की देखरेख में होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को कानून के बारे में जागरूक करना और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।

Palamu News: विधिक सशक्तिकरण शिविर सह कानूनी जागरुकता कार्यक्रम 26 को

Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के सभी प्रखंड मे विधिक सशक्तिकरण शिविर सह कानूनी जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन 26 जुलाई को किया जाएगा। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार प्राधिकार के निर्देशन व पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन में दिन के 11 बजे से आयोजन किया जाएगा। संबंधित तैयारी तेज कर दी गई है। पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार(डालसा) के सचिव राकेश रजंन ने बताया कि शिविर के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त को पत्र भेजकर अनुरोध किया गया है। शिविर में विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे व लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जायेगा।

इसके लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ, पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी, पीएलवी को निदेशित किया गया हैं। कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारी व एलएडीसी के अधिवक्ता विशेष रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को आवश्यक कानून के संदर्भ में जागरूक करना, कानूनी संरक्षण प्राप्त करने के रास्ते बताना और जरूरतमंदों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना है। डालसा के सचिव ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी स्तर पर प्रयास किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsPalamu News: विधिक सशक्तिकरण शिविर सह कानूनी जागरुकता कार्यक्रम 26 को