ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूलैंडलाइन के यूजर को भी मिलेगा आरोग्य सेतु का फायदा

लैंडलाइन के यूजर को भी मिलेगा आरोग्य सेतु का फायदा

आरोग्य सेतु आईवीआरएस सेवा की हुई शुरुआत कर दी गयी है जिससे इसका फायदा अब फीचर फोन और लैंडलाइन यूज़र को भी मिलेगा। उपायुक्त डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि ने उक्त जानकारी साझा करतेहु ए कहा कि टॉल फ्री नंबर...

लैंडलाइन के यूजर को भी मिलेगा आरोग्य सेतु का फायदा
हिन्दुस्तान टीम,पलामूSat, 09 May 2020 02:26 AM
ऐप पर पढ़ें

आरोग्य सेतु आईवीआरएस सेवा की हुई शुरुआत कर दी गयी है जिससे इसका फायदा अब फीचर फोन और लैंडलाइन यूज़र को भी मिलेगा। उपायुक्त डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि ने उक्त जानकारी साझा करते हुए कहा कि टॉल फ्री नंबर 1921 पर मिस कॉल देने से सेवा का लाभ मिलेगा। सवालों के जवाब के आधार पर जानकारी को आरोग्य सेतु ऐप में जोड़ा जाएगा। सरकार कोरोना वायरस संक्रमण से लोगों की सुरक्षा के लिए पहले कोरोना ट्रैकिंग आरोग्य सेतु एप जारी किया गया था। उक्त ऐप का इस्तेमाल सिर्फ स्मार्टफोन के यूजर ही कर सकते थे। अब सरकार ने आरोग्य सेतु आईवीआरएस सेवा की है। इस सेवा से वैसे लोग जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है वे भी इससे जुड़ सकते हैं। उपायुक्त के अनुसार टॉल फ्री नंबर 1921 पर मिस कॉल करने पर यूज़र्स के पास कॉल बैक आएगा और उनके सेहत से जुड़ी जानकारी पूछी जाएगी। सवालों के जवाब के आधार पर व्यक्तियों को एसएमएस प्राप्त होगा, जिसमें उनके हेल्थ स्टेटस से जुड़ी जानकारी मिलेगी। आरोग्य सेतु की तरह ही यह सर्विस 11 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है। दिए गए जवाबों के आधार पर जानकारी को आरोग्य सेतु एप के डेटाबेस में जोड़ा जाएगा। ऐसा करने से यूजर्स को हेल्थ से जुड़े अलर्ट प्राप्त होते रहेंगे। आरोग्य सेतु एप से अब तक करोड़ों यूजर्स जुड़ चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें