
8 माह में एक भी छात्रा को मिला सावित्री बाई फुले योजना का लाभ
पलामू में सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ अब तक नहीं मिल सका है। इस वर्ष 20 करोड़ रुपये का आवंटन होने के बावजूद, 8वीं से 12वीं में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए केवल 23,000 आवेदन आए हैं। पोर्टल की तकनीकी समस्या के कारण राशि का हस्तांतरण नहीं हो सका है।
मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में चालू वित्त वर्ष का आठ माह बीतने के बावजूद सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ उपलब्ध नहीं करा सका है। इस वर्ष इस मद में जिला समाज कल्याण को 20 करोड़, 95 लाख 68 हजार रुपए का आवंटन मिला है। इस योजना के तहत 8वीं से 12वीं में अध्यनरत छात्राओं और 18-19 साल की युवतियों को लाभान्वित किया जाता है। 8वीं से 12वीं में अध्यनरत छात्राओं को योजना का लाभ देने के लिए आवेदन स्कूल स्तर से ई-विद्या वाहिनी के माध्यम से भरा जा रहा है, परंतु इसकी भी गति काफी धीमी है। अधिकांश स्कूल से अबतक कम आवेदन मिले हैं।

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने बताया कि अभी तक ई-विद्या वाहिनी के माध्यम से मात्र 23 हजार ही आवेदन आया है। 18 से 19 वर्ष की किशोरियों को मात्र 609 आवेदन आया है। सावित्री बाई फुले पोर्टल में राज्य स्तर से मेनटेनेश हो रहा है इस कारण ठीक तरह से काम नहीं करने के कारण अभी तक किसी छात्राओं को राशि नहीं भेजी जा सकी है। विभाग का आदेश है कि इसी पोर्टल के माध्यम से संबंधित छात्राओं के खाते में राशि हस्तांरित की जानी है। उन्होंने संभावना जताई कि सावित्री बाई फुले पोर्टल मेनटेनेश कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। इसके बाद से आवेदन का सत्यापन हो चुके छात्राओं की खाते में राशि जाना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत आठवीं और नौंवी कक्षा में अध्यनरत छात्राओं को ढ़ाई हजार रुपए दिए जाते हैं। 10वीं से 12वीं कक्षा में अध्यनरत छात्राओं को पांच हजार और 18-19 साल के किशारियों को एक मुश्त 20 हजार रुपए का लाभ प्रदान किया जाता है। स्कूल स्तर से भी इसमें रूचि नहीं लिए जाने के कारण अभी तक मात्र 23 हजार छात्राओं का ही आवेदन प्राप्त हुआ है। वर्ष 2024 में इस योजना के तहत जिले के 55,206 छात्राओं को लाभ प्रदान किया गया था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


