क्षत्रिय गौरव यात्रा की तैयारी को लेकर हुई बैठक
पलामू क्लब में क्षत्रिय गौरव यात्रा अभियान समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें रांची में फरवरी 2026 में होने वाली यात्रा की तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक में तय किया गया कि पलामू से सक्रिय भागीदारी...

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू क्लब में क्षत्रिय गौरव यात्रा अभियान समिति की बैठक में फरवरी माह में रांची में होने वली क्षत्रिय गौरव यात्रा तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक में इस यात्रा में पलामू में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह ने की। उन्होंने क्षत्रीय गौरव यात्रा के आयोजन के औचित्य पर विस्तार से प्रकाश डालाते हुए कहा कि त्याग, संस्कार, साहस, सर्मपण क्षत्रियों की परंपरा और पहचान रहीं हैं। समाज और राष्ट्र की मजबूती में सक्रिय योगदान देने के संस्कार में हम सभी पले बढ़े हैं। ऐसे में यह नैतिक जिम्मेदारी हैं कि अपने समाज के बच्चे को भी संस्कायुक्त बनाएं।
क्षत्रिय समाज के हक, सम्मान तथा जनसंख्या के अनुपात में भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य यह गौरव यात्रा आयोजित की जा रही है। इस अभियान की शुरुआत फरवरी 2026 में रांची से की जाएगी। इसमें 50 हजार से अधिक क्षत्रिय समाज के लोग शामिल होंगे। बैठक में डॉ अजय शाहदेव, श्याम नारायण सिंह, विवेक भवानी सिंह, अनिल सिंह, दुदुन सिंह, मुकेश सिंह चंदेल, मिथिलेशसिंह, सुधीर सिंह,तरेंद्र सिंह, अरुण सिंह, गिरिनाथ सिंह, अभय कुमार सिंह, भाई गोविंद सिंह, मिनी सिंह, गुंजन सिंह, लाल सिंह, वीर बहादुर सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




