ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूनहीं मिल रहा किसानों को केरोसिन

नहीं मिल रहा किसानों को केरोसिन

पाटन। पेट्रोल से भी अधिक कीमत पर पाटन सहित प्रखंड के किशुनपुर, नावाजयपुर आदि क्षेत्रों में केरोसिन बिक रहा है। सितंबर माह में बारिश नहीं होने से सुखाड़ की आहट मिलने लगी है। किसान धान की फसल को बचाने...

नहीं मिल रहा किसानों को केरोसिन
हिन्दुस्तान टीम,पलामूMon, 21 Sep 2020 03:14 AM
ऐप पर पढ़ें

पेट्रोल से भी अधिक कीमत पर पाटन सहित प्रखंड के किशुनपुर, नावाजयपुर आदि क्षेत्रों में केरोसिन बिक रहा है। सितंबर माह में बारिश नहीं होने से सुखाड़ की आहट मिलने लगी है। किसान धान की फसल को बचाने के लिये पटवन के लिए केरोसिन की व्यवस्था में जुटे हैं, परंतु उन्हें केरोसिन मिल नहीं पा रहा है। पीडीएस डीलर मिट्टी तेल राशन दुकानों में वितरण नहीं कर रहे हैं। बाजार में 80-85 रुपये प्रति लीटर केरोसिन बिक रहा है। किसानों के पास अधिकांश पंप अनुदानित हैं, जो केरोसिन से संचालित होते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें