ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूकर्नाटक चुनाव में भाजपा की होगी जीत: अरुण सिंह

कर्नाटक चुनाव में भाजपा की होगी जीत: अरुण सिंह

कर्नाटक चुनाव में भाजपा की जीत होगी, भारत कांग्रेस मुक्त हो रहा है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने...

कर्नाटक चुनाव में भाजपा की होगी जीत: अरुण सिंह
हिन्दुस्तान टीम,पलामूThu, 10 May 2018 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

कर्नाटक चुनाव में भाजपा की जीत होगी, भारत कांग्रेस मुक्त हो रहा है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कही। वे सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा ने 1.54 करोड़ किसानों के कर्ज माफ़ी का वादा किया है, दक्षिण भारत के राज्यों के लिए भाजपा के पास विशेष रणनीति है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव के बाद कांग्रेस पंजाब में बचेगी। पार्टी 2019 की तैयारी कर रही है। 2019 में भाजपा चुनाव जीतेगी और सरकार बनाएगी। अरुण सिंह ने कहा कि 26 मई को केंद्र की सरकार का चार वर्ष पूरा हो रहा है। चार वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ता घर घर जा कर सरकार की योजना की जानकारी देंगे। चार वर्ष के दौरान देश में 31 करोड़ बैंक खाता, सात करोड़ शौचालय का निर्माण, 16 करोड़ लोगों का बीमा. चार करोड़ लोगों को घरेलु गैस वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड में सीएम के नेतृत्व में विकास कार्य हो रहे हैं, राज्य के पांचो नगर निगम क्षेत्र में भाजपा की जीत हुई है। राज्य की सरकार ने नियोजन नीति में बदलाव कर सकारात्मक संदेश दिया है। सरकार गरीबी को दूर करने के लिए कई तरह के कदम उठा रही है। मौके पर बोकारो विधायक विरंची नारायण, प्रदेश मंत्री मनोज सिंह, प्रदेश के नेता अशोक कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष नरेंद्र पाण्डेय, 20 सूत्री उपाध्यक्ष बिपिन सिंह, डिप्टी मेयर मंगल सिंह, मीडिया प्रभारी शिवकुमार मिश्रा, जिला मंत्री विजयानन्द पाठक, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, राजेश गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें