Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsKarma Puja Police and Administration Prepare for Peace and Law Enforcement
कर्मा पूजा को लेकर डीआईजी ने जारी किया निर्देश

कर्मा पूजा को लेकर डीआईजी ने जारी किया निर्देश

संक्षेप:

मेदिनीनगर में कर्मा पूजा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष तैयारियाँ की हैं। डीआईजी ने पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि विवादित मामलों का समाधान पहले ही कर...

Wed, 3 Sep 2025 02:13 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। कर्मा पूजा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष तैयारी शुरू कर दी है। पलामू क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक नौशाद आलम ने पलामू, गढ़वा और लातेहार के पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक निर्देश जारी किया है। निर्देशों के अनुसार थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक कर विवादित मामलों का समाधान पहले ही कर लेने का निर्देश दिया गया है। पूजा पंडालों और जुलूस के दौरान महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही, नदी-तालाबों में डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए गोताखोर और बचाव दल भी तैनात किए जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डीआईजी ने शराब बिक्री पर रोक और लाउडस्पीकर के नियंत्रित उपयोग करने का आदेश दिया है। जुलूस के दौरान उत्तेजक गाने बजाने पर भी सख्त पाबंदी रहेगी। पुलिस गश्त बढ़ाने और ब्रेकेटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे पर्व के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। कर्मा पूजा शांति और भाईचारे का प्रतीक है, इसे मिल-जुलकर मनाने का संदेश दिया गया है।