
शिक्षा विभाग ने मनाई झारखंड स्थापना की रजत जयंती
संक्षेप: झारखंड शिक्षा परियोजना पलामू द्वारा सीएम एक्सीलेंस स्कूल में जिला स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने झारखंड के विकास और सशक्तिकरण का संकल्प लिया। प्रतियोगिताओं में पेंटिंग, नृत्य, गायन, और निबंध शामिल थे, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना पलामू के तत्वावधान में सीएम एक्सीलेंस स्कूल (जिला स्कूल) में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कर झारखंड के स्थापना की रजत जयंती मनायी गई। समारोह का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश एवं नजारत उप समाहर्ता नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से किया। संयोजन एपीओ मनोज मिश्र व संचालन रजवाडीह मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने सबको बधाई दी तथा प्रतिभागियों को बेहतर करने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में झारखंड राज्य ने अनेक क्षेत्रों में विकास किया तथा यहां प्रगति की असीम संभावनाएं हैं।

खुशी के इस अवसर पर हमें झारखंड को सशक्त बनाने में योगदान करने का संकल्प लेना चाहिए। रजत जयंती समारोह में आयोजित पेंटिंग,नृत्य,गायन,कथावाचन,निबंध व नाटक प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतिभागियों ने झारखंड की संस्कृति पर आधारित नृत्य,गीत व नाटक के माध्यम से श्रोता-दर्शकों का न सिर्फ मनोरंजन किया,बल्कि दहेज प्रथा,बाल विवाह,लिंग भेद व नशापान के उन्मूलन का संदेश भी दिया। पेंटिंग प्रतियोगिता के कक्षा छह से कक्षा-12 के बालक वर्ग में धावा बाजार के द्रिविनम कुमार को प्रथम,लेस्लीगंज के अनमोल सोनी को द्वितीय व रामगढ़ के अल्तमश रजा को तृतीय स्थान मिला। वहीं बालिका वर्ग में हरिहरगंज के आशिया नाज को प्रथम,लेस्लीगंज के निभा कुमारी को द्वितीय व ऊंटारीरोड के रिया कुमारी को तृतीय स्थान मिला। इसी तरह विभिन्न प्रतियोगितओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर एडीपीओ अंबुला पांडेय,सीआरपी विनय कुमार दुबे, शिक्षक संजय कुमार सिंह,शिक्षा कर्मी आमोद सिन्हा,राम हरेक पांडेय,विनोद तिवारी समेत कई लोग सक्रिय थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




