Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsInauguration of CT Scan and X-Ray Machines at Medini Rai Medical College Hospital by Dr Siddharth Sanyal
मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का निर्माण शीघ्र करें : डॉ सिद्धार्थ

मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का निर्माण शीघ्र करें : डॉ सिद्धार्थ

संक्षेप:

मेदिनीनगर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डॉ सिद्धार्थ सान्याल ने एमआरएमसीएच के इमरजेंसी विंग में सीटी स्कैन एवं एक्सरे मशीन का उद्घाटन किया। उन्होंने महिला गार्ड की नियुक्ति और फार्मेसी विभाग के अपडेट की सलाह दी। डॉ सिद्धार्थ ने इम्यूनाइजेशन और पैथोलॉजी सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए।

Nov 25, 2025 11:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के झारखंड राज्य में निदेशक प्रमुख डॉ सिद्धार्थ सान्याल ने मंगलवार को मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) के इमरजेंसी विंग में संचालित सीटी स्कैन एवं ओपीडी में संचालित एक्सरे मशीन का उद्घाटन किया। उन्होंने मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का निर्माण को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। अधीक्षक कार्यालय में सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ सुशील पांडेय और सिविल सर्जन डॉ अनिल श्रीवास्तव ने बुके देकर उनका स्वागत किया। उद्घाटन के पश्चात डॉ सिद्धार्थ सान्याल ने सीटी स्कैन विभाग को निर्देशित किया कि डाटा को 3 महीने तक सुरक्षित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। एमआरएमसीएच का निरीक्षण के क्रम में निदेशक प्रमुख ने इमरजेंसी विभाग के प्रथम तल पर महिला गार्ड नियुक्त करने का निर्देश दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि महिला रोगी महिला गार्ड से ही वस्तु स्थिति बता सकती है। फार्मेसी विभाग को वर्तमान समय अनुसार अपडेट करें। दवा की उपलब्धता सुनिश्चित है या नहीं जानकारी के लिए कंप्यूटर का प्रयोग करें। निदेशक ने किचन का भी निरक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात समुचित सफाई, ट्राली से भोजना देने सहित अन्य स्थितियों की जानकारी ली। डॉ सिद्धार्थ ने मैटरनिटी वार्ड का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात इंटर्न और जूनियर रेजिडेंट से कुछ प्रश्न भी किया। विशेष तौर पर इम्यूनाइजेशन, ओपीडी में टीकों को ससमय बेहतर रूप से देने के लिए निर्देशित किया। पैथोलॉजी के प्रश्न पर उन्होंने बताया कि रूटीन जांच के लिए सेवाएं प्रारम्भ है। जांच के लिए रिएजेंट और अन्य समान आ गए है। शीघ्र ही विस्तारित रूप में सभी जांच सुनिश्चित की जाएगी। स्वास्थ्य निदेशक ने निर्देशित किया कि अस्पताल में सेवा दे रहे कार्डियोलॉजिस्ट खुद के पैसे से मशीन खरीद कर इको जांच सुनिश्चित करें। प्रत्येक मरीज से मिलने वाली आयुष्मान की राशि से उनका भुगतान होता रहेगा। मरीजों को इको के दूसरे जगह न भटकना पड़े। ओपीडी और जांच एक ही जगह होने से ईलाज में सहुलियत होगी। उन्होंने पलामू के सिविल सर्जन को संबंधित डाक्टर से मिल कर पहल करने के लिए निर्देशित किया। आईसीयू शीघ्र निर्माण के लिए भी निदेशक प्रमुख ने निर्देशित किया। मौके पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ जितेंद्र, उपाधीक्षक डॉ आरके रंजन, अस्पताल प्रबंधक सुनीत श्रीवास्तव, प्रधान सहायक समेत अन्य अस्पताल कर्मी मौजूद रहे।