अभियान निदेशक ने प्रतिनियुक्ति रद्द करने का दिया निर्देश
मेदिनीनगर में, झारखंड स्वास्थ्य निदेशक ने सभी सिविल सर्जनों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की अनुमति के बिना कर्मियों की प्रतिनियुक्ति के आदेश को रद्द करने का निर्देश दिया है। यह नियम विरुद्ध है और इसकी सूचना जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई से मिली है। पलामू के सिविल सर्जन ने कहा कि उन्हें कोई निर्देश नहीं मिला है।

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के झारखंड स्वास्थ्य निदेशक ने सभी सिविल सर्जन को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के बिना अनुमति के प्रतिनियुक्ति किए गए कर्मियों के आदेश को तत्काल रद्द करने का निर्देश दिया है। निदेशक के पत्र में यह उल्लेख है कि उन्हें सूचना मिल रही है कि जिला कार्यक्रम प्रबन्धन इकाई और प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधन इकाई कर्मियों को सिविल सर्जन अपने स्तर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अनुमति बिना पदस्थापित स्थल से दूसरे जगह प्रतिनियोजित कर रहे है जो नियम विरुद्ध है। हालांकि पलामू के सिविल सर्जन डॉ अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें वैसी कोई सूचना प्राप्त नहीं है।
कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



