
झारखंड रजत जयंती समारोह के आरंभ में कर्मियों को किया सम्मानित
संक्षेप: झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती समारोह की औपचारिक शुरुआत सोमवार को प्रखंड कार्यालय में हुई। विशेष ग्राम सभा एवं रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कर्मियों को सम्मानित किया गया। बीडीओ अमित झा ने झारखंड की 25 सालों की कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की।
पाटन, प्रतिनिधि। झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती समारोह का सोमवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में औपचारिक शुरुआत की गई। इसके पूर्व पंचायत स्तर पर कार्यक्रम को लेकर विशेष ग्राम सभा, रोजगार दिवस एवं प्रभातफेरी निकालकर रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कर्मियों को सम्मानित किया गया। प्रखंड सभागार में बैठक कर बीडीओ अमित झा की मौजूदगी में मनरेगा कर्मियों, जनप्रतिनिधियों को झारखंड की स्थापना के 25 सालों की गौरवशाली कल्याणकारी योजनाओं को उल्लेख किया तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को प्रचार-प्रसार कर लोगों को अधिकाधिक लाभ दिलाने को कहा। प्रमुख शोभा देवी ने मनरेगा की गतिविधियों एवं झारखंड सरकार की योजनाओं के बारे बताया।

रजत जयंती की शुरुआती कार्यक्रम पर फलदार पौधा की वित्तरण एवं उत्कृष्ट प्रखण्ड स्तरीय मनरेगा कर्मियों मेठ, रोजगार सेवक एवं बागवानी लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




