
राज्य स्थापना दिवस पेश किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
मेदिनीनगर के विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान निकेतन स्कूल में शनिवार को झारखंड स्थापना का रजत जयंती मनाया गया। इस अवसर पर बिरसा मुंडा को याद किया गया और विद्यार्थियों ने झारखंड की संस्कृति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के अध्यक्ष ने सामूहिक प्रयासों के जरिए झारखंड को अग्रणी राज्यों में शामिल करने की बात कही।
मेदिनीनगर। शहर के विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान निकेतन स्कूल में शनिवार को झारखंड स्थापना का रजत जयंती मनाया गया। इस क्रम में बिरसा मुंडा को भी याद किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष बलिराम शर्मा, प्राचार्य मनोहर पांडेय, विद्यालय प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने भगवान बिरसा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया जबकि विद्यार्थियों ने झारखंड की संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल कराना है जिसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। विद्यालय के सचिव सत्येन्द्र कुमार, शैक्षिक निदेशक शंकर दयाल आदि ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


