Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsJharkhand Foundation Day Celebrated with Creative Competitions at Nilambar-Pitambar University
झारखंड प्रकृति और संस्कृति की अनमोल धरोहर : कुलपति

झारखंड प्रकृति और संस्कृति की अनमोल धरोहर : कुलपति

संक्षेप:

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में झारखंड स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होने पर विधित सृजनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने वाद-विवाद, पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। कुलपति ने राज्य की संस्कृति की प्रशंसा की और अगले वर्ष समूह आधारित प्रतियोगिता का आयोजन करने की घोषणा की।

Nov 14, 2025 11:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) के डीन स्टूडेंट वेलफेयर सेल ने झारखंड स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को विधित सृजनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। एनपीयू मुख्यालय परिसर में वाद-विवाद, पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. डॉ दिनेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों के रचनात्मकता को प्रोत्साहित करते हुए कहा झारखंड प्रकृति और संस्कृति की अनमोल धरोहर है। विद्यार्थियों ने पेंटिंग के माध्यम से राज्य की प्राकृतिक संपदा का उत्कृष्ट चित्रण किया है। आने वाले वर्षों में राज्य स्थापना दिवस व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों और बड़ा मंच मिल सकेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एनपीयू के कुलसचिव डॉ नफीस अहमद ने कहा कि अगले वर्ष विश्वविद्यालय स्थापना दिवस पर समूह आधारित कैनवास प्रतियोगिता कराई जाएगी। इससे छात्र-छात्राओं को अपनी कला को विस्तृत तरीके से प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। सीसीडीसी डॉ मनोरमा सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय महिला सशक्तीकरण की दिशा में निरंतर सकारात्मक प्रयासों के प्रति प्रतिबद्ध है। डीएसडब्ल्यू डॉ एसके पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर 11 से 14 नवंबर तक सभी कॉलेजों में प्रतियोगिता कराई गई। 12 से 28 नवंबर तक रक्तदान शिविर का भी आयोजन चल रहा है। पेंटिंग प्रतियोगिता में तन्नू प्रिया प्रथम, रिया कुमार द्वितीय, अंजली कुमार को तृतीय स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता में ईशा दुबे व आकांक्षा शंकर ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी। रंगोली में कोमल वर्मा और समूह प्रथम, अंजलि और समूह द्वितीय, प्रीति और समूह को तृतीय स्थान पर रहे। संचालन डॉ मिनी टुडू व डॉ सुप्रिया सोनालिका ने संयुक्त रूप से किया। प्रोक्टर डॉ आरके झा, वित्त पदाधिकारी डॉ विमल कुमार सिंह, डॉ एमके दीपक आदि उपस्थित थे।