वित्त मंत्री ने पाटन में 1.89 करोड़ से बनने वाली 1.5 किमी लंबी सड़क का किया शिलान्यास

Nov 01, 2025 11:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पलामू जिले के रूदीडीह पंचायत में पीएमजीएसवाई पथ का शिलान्यास किया। यह सड़क 1.5 किलोमीटर लंबी होगी और इसकी लागत 1 करोड़ 89 लाख है। इस योजना से ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। मंत्री ने प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया और जनहित के कामों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

वित्त मंत्री ने पाटन में 1.89 करोड़ से बनने वाली 1.5 किमी लंबी सड़क का किया शिलान्यास

मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पलामू जिले पाटन प्रखंड के रूदीडीह पंचायत में रोल में पीएमजीएसवाई पथ से हरैया भगत टोला होते हुए नौडीहा पीएमजीएसवाई तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह सड़क 1.5 किलोमीटर लंबी होगी और इसकी अनुमानित लागत 1 करोड़ 89 लाख है। इस योजना के क्रियान्वयन से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा एवं आवागमन में सुगमता प्राप्त होगी। बाद में पाटन प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड के कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को जनहित के कामों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रखंड कार्यालय में आने वाले आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसी भी व्यक्ति को अपने कार्य के लिए बार-बार प्रखंड का चक्कर न लगाना पड़े। मंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य जनता की सुविधा है, न कि उनकी परेशानी बढ़ाना। कर्मी पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। निरीक्षण के क्रम में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मनरेगा योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की और मजदूरों को समय पर मजदूरी मिले यह सुनिश्चित करने की हिदायत दी। मंत्री ने कहा कि मजदूरों की मजदूरी रोकना या विलंब करना अन्याय है। वित्त मंत्री ने मैया सम्मान योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलना चाहिए, परंतु किसी कारणवश वे अब तक वंचित हैं, उन्हें तत्काल लाभान्वित किया जाए। पात्र महिलाओं को योजना से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पाटन बीडीओ अमित कुमार झा की कार्यनिष्ठा और लगन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बीडीओ झा अपने कार्यों को ईमानदारी और निष्ठा से कर रहे हैं। मौके पर पाटन थाना प्रभारी शशि शेखर पांडेय, कांग्रेस नेता अरुण सिंह, राजकमल तिवारी, कुंदन चौबे लक्षण दुबे, सुमन सिंह, संतोष पासवान, अजय सिंह, मिथलेश सिंह आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;