चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 26 से रांची में : पुलिन मित्रा

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चित्रपट झारखंड के तत्वावधान में तीन दिनी 26 से 28 जून तक रांची के सरला बिरला यूनिवर्सिटी परिसर फिल्म फेस्टिवल-2026 का आयोजन किया

चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 26 से रांची में : पुलिन मित्रा

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चित्रपट झारखंड के तत्वावधान में तीन दिनी 26 से 28 जून तक रांची के सरला बिरला यूनिवर्सिटी परिसर फिल्म फेस्टिवल-2026 का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को शहर के ज्योति लोक में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के सचिव एवं फिल्मकार पुलिन मित्रा ने कहा कि फेस्टिवल में एक जुलाई 2023 के बाद निर्मित फिल्में ही शामिल होंगी। फिल्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है, जबकि चयनित फिल्मों की सूची 15 जून को जारी होगी। आयोजन समिति के सदस्य नवीन कुमार सहाय ने बताया कि प्रतियोगिता में लघु फिल्म (20 मिनट), वृत्तचित्र (30 मिनट) और कैंपस फिल्म (15 मिनट) श्रेणियां रखी गई हैं।

झारखंड के इतिहास, जनजातीय समाज, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण, सामाजिक समरसता, नशामुक्ति, खेल, पलायन और भ्रष्टाचार जैसे विषयों पर आधारित फिल्में भाग ले सकेंगी। लघु फिल्म एवं वृत्तचित्र श्रेणी के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमशः 35 हजार, 25 हजार और 15 हजार रुपये तथा कैंपस फिल्म श्रेणी के लिए 20 हजार, 15 हजार और 10 हजार रुपए निर्धारित किया गया है। चयनित प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा। फिल्म फेस्टिवल झारखंड के उभरते फिल्मकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा राज्य की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का अवसर प्रदान करेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।