Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsJharkhand Employee Selection Commission Conducts Counseling for Assistant Teachers in Mathematics and Science
काउंसिलिंग में शामिल हुए सफल 38 अभ्यर्थी

काउंसिलिंग में शामिल हुए सफल 38 अभ्यर्थी

संक्षेप:

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा वर्ग छह से आठवीं तक गणित और विज्ञान के सहायक आचार्यो की काउंसिलिंग आयोजित की गई। काउंसिलिंग में 39 सहायक आचार्यो में से 38 अभ्यर्थी शामिल हुए। मेदिनीनगर में काउंसिलिंग...

Wed, 10 Sep 2025 12:16 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिननीगर, प्रतिनिधि। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा सफल घोषित किये गए वर्ग छह से आठवीं तक के लिए गणित और विज्ञान के सहायक आचार्यो की काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। काउंसिलिंग मंगलवार को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) कैंपस में हुई। काउंसिलिंग में 39 सहायक आचार्यो में 38 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। काउंसिलिंग को लेकर पांच टेबल लगाये गए थे। एक-एक टेबल पर आठ-आठ सहायक आचार्यो की काउंसिलिंग की व्यवस्था की गई्र थी। पलामू में गणित और विज्ञान में 119 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इसमें 80 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग करायी गई थी। शेष बचे 39 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग मंगलवार को संपन्न हुई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

काउंसिलिंग में मेदिनीनगर डायट के प्राचार्य अमृता सिंह, बीइइओ नागेंद्र प्रसाद सिंह, महेंद्र प्रजापति, परमेश्वर साहु, राकेश कुमार, लिपिक में रंजीत कुमार सिंह, कन्हाई सिंह, अभिषेक पाठक, संजीव कुमार कर्ण, रामलखन सिंह, मनोज कुमार पासवान, शशिकांत पांडेय, हिमांशु शेखर पांडेय, ईश्वरी दयाल राम और जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के प्रधान लिपिक प्रशांत कुमार शामिल थे।