मेदिनीनगर के चार केंद्रों पर होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Feb 10, 2026 11:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

मेदिनीनगर में झारखंड अधिविद्य परिषद् (जैक) ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बनाए हैं। इनमें से दो केंद्र मैट्रिक और दो इंटरमीडिएट के लिए हैं। मूल्यांकन केंद्र गणेश लाल अग्रवाल हाई स्कूल, बीसीसी मिशन बालिका हाई स्कूल, गिरिवर हाई स्कूल और ब्राह्मण हाई स्कूल में स्थापित किए गए हैं।

मेदिनीनगर के चार केंद्रों पर होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड अधिविद्य परिषद् (जैक) के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। पलामू जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने बताया चारों मूल्यांकन केंद्र, मेदिनीनगर शहर में ही बनाया गया है। उन्होंने मैट्रिक परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए दो केंद्र बनाये गए हैं और इंटरमीडिएट के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए दो केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी के अनुसार शहर के गणेश लाल अग्रवाल हाई स्कूल और बीसीसी मिशन बालिका हाई स्कूल केंद्र पर मैट्रिक के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य किया जाएगा। राजकीयकृत प्लस-2 गिरिवर हाई स्कूल और ब्राह्मण प्लस-2 हाई स्कूल केंद्र पर इंटरमीडिएट के उत्तर पुस्तिकाओं का कार्य मूल्यांकन कार्य संपादित किए जाएगें।

उन्होंने कहा कि अभी जैक ने अभी उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तिथि निर्धारित नहीं की है। कितने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य मेदिनीनगर में संपादित किए जाएगें, इस संबंध में कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। जैक के निर्देश पर चार मूल्यांकन केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। अभी मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा संचालित हो रही है। 17 फरवरी तक मैट्रिक व 23 फरवरी तक इंटरमीडिएट की परीक्षा है। इसके बाद ही उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य होने की संभावना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।